
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। स्पेशल सेल की टीम ने दोनों को दिल्ली के ओखला इलाके से हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए दोनों शख्स पति-पत्नी बताए जा रहे हैं।
'आत्मघाती हमले की फिराक में थे पति-पत्नी'
हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध के बारे में पुलिस जानकारी देते हुए बताया कि पति का नाम जहानजेब सामी और पत्नी का नाम हिन्दा बशीर बेग है। दोनों के पास से संवेदनशील सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्ध पति-पत्नी दिल्ली में आत्मघाती हमले की फिराक में थे।
हिरासत में लिए गए दोनों पति-पत्नी हैं
दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी चला रहे थे, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को एंटी CAA, NRC प्रदर्शन से जोड़ना था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ISIS से जुड़े हैं। दोनों पिछले साल अगस्त महीने से दिल्ली में रह रहे थे। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है।
ISKP इस्लामिक स्टेट का पार्ट है। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों की एंटी सीएए प्रोटेस्ट करवाने में बड़ी भूमिका है। दोनों जामिया नगर के ओखला विहार में रह रहे थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.