दिल्ली में आत्मघाती हमला करने की तैयारी में थे पति पत्नी, निकला ISIS कनेक्शन; लिए गए हिरासत में

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। पति का नाम जहानजेब सामी और पत्नी का नाम हिन्दा बशीर बेग है।

Saurabh Tripathi | Published : Mar 8, 2020 11:09 AM IST / Updated: Mar 08 2020, 04:51 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। स्पेशल सेल की टीम ने दोनों को दिल्ली के ओखला इलाके से हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए दोनों शख्स पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। 

'आत्मघाती हमले की फिराक में थे पति-पत्नी'

Latest Videos

हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध के बारे में पुलिस जानकारी देते हुए बताया कि पति का नाम जहानजेब सामी और पत्नी का नाम हिन्दा बशीर बेग है। दोनों के पास से संवेदनशील सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्ध पति-पत्नी दिल्ली में आत्मघाती हमले की फिराक में थे।

हिरासत में लिए गए दोनों पति-पत्नी हैं

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी चला रहे थे, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को एंटी CAA, NRC प्रदर्शन से जोड़ना था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ISIS से जुड़े हैं। दोनों पिछले साल अगस्त महीने से दिल्ली में रह रहे थे। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। 

ISKP इस्लामिक स्टेट का पार्ट है। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों की एंटी सीएए प्रोटेस्ट करवाने में बड़ी भूमिका है। दोनों जामिया नगर के ओखला विहार में रह रहे थे।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh