J&K:श्रीनगर के लावेपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, अभी भी जारी है एनकाउंटर

Published : Dec 30, 2020, 12:02 PM IST
J&K:श्रीनगर के लावेपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, अभी भी जारी है एनकाउंटर

सार

सुरक्षाबलों को बुधवार सुबह जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके लवेपोरा में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकियों के साथ जारी एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि एक अन्‍य आतंकी के वहां मौजूद होने की आशंका है।

नई दिल्‍ली. सुरक्षाबलों को बुधवार सुबह जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके लवेपोरा में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकियों के साथ जारी एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि एक अन्‍य आतंकी के वहां मौजूद होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर मंगलवार से चल रहा है। रात में इसे रोक दिया गया था। बुधवार सुबह यह फिर शुरू हुआ और एक आतंकी मारा गया।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर कर दिया गया। एनकाउंटर अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है।

CRPF पर आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमले में दो जवान शहीद 
जम्मू कश्मीर में पिछले हफ्ते अलग अलग आतंकी वारदात में घायल हुये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक अधिकारी एवं सेना के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। प्रदेश के गांदेरबल में 23 दिसंबर को ग्रेनेड हमले में वह घायल हो गये थे। इसके बाद ग्रेनेड हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ कर दो हो गयी है। इससे पहले हमले वाले दिन बल का एक जवान शहीद हो गया था। दूसरी ओर, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले हफ्ते आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सेना के एक जवान की इलाज के दौरान सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?