41 साल बाद मां से मिलते ही फूट फूट कर रो पड़ा बेटा, एक फोटो लेकर दर दर भटकता रहा

Published : Nov 24, 2019, 04:41 PM IST
41 साल बाद मां से मिलते ही फूट फूट कर रो पड़ा बेटा, एक फोटो लेकर दर दर भटकता रहा

सार

तमिलनाडु में शनिवार को एक बेटा जन्म देने वाली मां से 41 साल बाद मिलने में कामयाब हुआ। डेनमार्क में रहने वाले डेविड नील्सन पिछले 6 साल से अपनी मां धनलक्ष्मी को खोजने में जुटे थे।

चेन्नई. तमिलनाडु में शनिवार को एक बेटा जन्म देने वाली मां से 41 साल बाद मिलने में कामयाब हुआ। डेनमार्क में रहने वाले डेविड नील्सन पिछले 6 साल से अपनी मां धनलक्ष्मी को खोजने में जुटे थे। नील्सन और धनलक्ष्मी एक दूसरे को देखकर भावुक हो गए। 

दरअसल, गरीबी के कारण धनलक्ष्मी ने जन्म के वक्त ही बेटे को अनाथ आश्रम में डाल दिया था। दो साल तक नील्सन वहीं रहे, इसके बाद डेनमार्क में रहने वाले एक परिवार ने उन्हें गोद ले लिया।

धनलक्ष्मी भी शेल्टर होम में रहीं थीं 
1976 में धनलक्ष्मी ने जब डेविड को जन्म दिया था तो उन्हें एक शेल्टर होम में रख दिया था। कुछ वक्त तक धनलक्ष्मी एक और बेटे के साथ वहीं रहीं। लेकिन बाद में शेल्टर होम के अधिकारियों ने भी उन्हें वहां से निकलने को कहा। 

धनलक्ष्मी जब बेटे से मिलने पहुंची तो वह वहां नहीं था
एक दिन जब धनलक्ष्मी बेटे से मिलने पहुंची तो उन्हें बताया गया कि डेनमार्क के एक परिवार ने उसे गोद ले लिया। हालांकि, डेनमार्क से उस परिवार ने डेविड की मां को एक फोटो भेज दी थी। 
 
शेल्टर होम का था पता, लेकिन वह भी काफी साल पहले बंद हो चुका था 
कई साल बीत जाने के बाद डेविड मां को खोजने के लिए निकले। उनके पास एक फोटो और शेल्टर होम का पता था। हालांकि, शेल्टर होम 1990 में ही बंद हो चुका था। डेविड 39 साल बाद मां को खोजने के लिए चेन्नई पहुंचे। यहां उन्होंने ऐक्टिविस्ट अरुण दोहले से मुलाकात की और मां को खोजने लगे। 6 साल बाद डेविड ने इस महीने मां से मुलाकात की। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?