जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़फोड़, भाजपा के लिए भी लिखे अपशब्द

Published : Nov 14, 2019, 03:26 PM ISTUpdated : Nov 14, 2019, 05:05 PM IST
जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़फोड़, भाजपा के लिए भी लिखे अपशब्द

सार

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। 

नई दिल्ली. दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि मूर्ति के नीचे चबूतरे पर भाजपा के लिए अपशब्द भी लिखे गए हैं। इसके अलावा मूर्ति के नीचे भगवा भी लिखा गया है। हालांकि, ये किसने किया अभी यह पता नहीं चल पाया है। 

छात्रों ने किया साफ
एनएसयूआई के सनी धीमन ने कहा, हम इसकी निंदा करते हैं। प्रतिमा को तोड़ा नहीं गया। चबूतरे पर कुछ लोगों ने अपशब्द जरूर लिखे। मुझे नहीं लगता कि ऐसा जेएनयू के किसी छात्र ने किया होगा। हमने इसे साफ कर दिया।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला