Published : Apr 18, 2025, 08:39 AM ISTUpdated : Apr 18, 2025, 12:07 PM IST
आज का मौसम 18 अप्रैल 2025: देश में एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है तो दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश से लेकर ओले पड़ने तक का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर बंगाल तक मौसम का हाल।
उत्तर-पश्चिम भारत जल रहा है: भीषण गर्मी और लू से बेहाल
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का तांडव जारी है। इन राज्यों में तापमान ने 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तक की ऊंचाई छू ली है। भीषण धूप और बेहद कम नमी के कारण गर्म हवाओं का प्रकोप बना हुआ है। हालात इतने गंभीर हैं कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है—दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से परहेज करें, वरना लू और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
210
दिल्ली-NCR में ‘स्किन रोस्टर’ गर्मी का दौर जारी
दिल्ली का अधिकतम तापमान 39-41°C।
न्यूनतम टेम्प्रेचर 22-24°C।
खास बात है कि आसमान साफ रहेगा, लेकिन धूप खतरनाक हो सकती है।
बाहर निकलें तो अपने साथ छाता, पानी की बोतल और सनस्क्रीन साथ रखें।
310
राजस्थान: गर्म हवा की आंधी जैसी लू का कहर
जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर में पारा 46°C तक पहुंचने का अनुमान।
19 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की राहत संभव।