
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर दिल्ली में उसकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आप का आरोप है कि भाजपा आप के विधायकों को खरीदने के लिए 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है। इस मामले में भाजपा नेताओं द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी के घर के चक्कर लगा रही है।
इस बीच आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि वह झुकने वाले नहीं हैं। दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल की आधारशिला रखने के बाद केजरीवाल ने कहा, "वे उनके खिलाफ कुछ भी साजिश रच सकते हैं, मैं भी दृढ़ हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। वे मुझसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद वह मुझे अकेला छोड़ देंगे। लेकिन मैंने कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा। मैं कभी भाजपा ज्वाइन नहीं करूंगा, बिल्कुल भी नहीं।"
दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल से विधायकों की खरीद का मांगा सबूत
दूसरी ओर रविवार को दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल से विधायकों की खरीद के लिए भाजपा द्वारा दिए गए 25-25 करोड़ रुपए के ऑफर के आरोप को लेकर सबूत मांगे। केजरीवाल को सोमवार तक सबूत देने के लिए कहा गया है। पिछले महीने केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। उन्हें शराब घोटाला केस में गिरफ्तार करने की तैयारी है। विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए और भाजपा के टिकट का ऑफर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ED, पांच बार समन के बाद भी पूछताछ के लिए आने से किया था इनकार
केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि आप के सात विधायकों से संपर्क किया गया है। 21 विधायकों से बात की गई है। इनके षड्यंत्र फेल हो जाएंगे। दिल्ली की जनता जानती है कि हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं।
यह भी पढ़ें- ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, कहा- जैसे कुत्ता खरीदते समय परखते हो, वैसे ही बूथ एजेंट चुनो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.