यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी भी उतारेगी उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

Published : Dec 15, 2020, 12:36 PM ISTUpdated : Dec 15, 2020, 01:08 PM IST
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी भी उतारेगी उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

सार

उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के​ लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है?

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के​ लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है?

उन्होंने कहा, आज उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर चलने से गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता रोक रहे हैं। आज यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है और वो केवल आम आदमी पार्टी के पास है।

"2022 के चुनावों में AAP उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ेगी"

उन्होंने कहा, 2022 के चुनावों में AAP उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश के बहुत से लोग जो दिल्ली में रहते हैं, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हमें बताया है कि यूपी भी दिल्ली की तरह कल्याण और लाभ के हकदार हैं। केजरीवाल ने कहा, अगर संगम विहार में मोहल्ला क्लीनिक हो सकते हैं, तो गोमती नगर भी हो सकता है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी दलों ने लोगों को धोखा दिया है।

आप को चुनिए, दूसरी पार्टी को भूल जाएंगे: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपनी पार्टी को एक मौका देने के लिए कहा। सीएम केजरीवाल ने कहा, यूपी की राजनीति में अच्छे इरादे का अभाव है, जिसे AAP ला सकती है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश के लोग अन्य सभी पार्टियों को भूल जाएंगे। उन्होंने कहा, लोगों ने दिल्ली को AAP को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया है क्योंकि वे एक ईमानदार सरकार का इंतजार कर रहे थे। आज, यूपी के सभी निवासियों को अच्छे इरादे के साथ एक ईमानदार राजनीतिक पार्टी की आवश्यकता है। 

आप ने अब तक कितनी जगहों पर विधानसभा चुनाव लड़ा?

यह घोषणा तब हो रही है जब AAP ने गोवा जिला पंचायत चुनावों में अपनी पहली जीत दर्ज की। पार्टी ने अपना खाता हनजेल फर्नांडीस के साथ खोला, जिन्होंने दक्षिण गोवा में बेनौलिम सीट जीती। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल की, क्योंकि उसने 49 में से 32 सीटें जीतीं। इससे पहले AAP 2017 में पंजाब, गोवा और गुजरात विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर जाने की महत्वाकांक्षा के साथ आप ने मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और तेलंगाना विधानसभा चुनावों में भी चुनाव लड़ चुकी है। पार्टी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में भी चुनाव लड़ा है।

यूपी में 2017 में विधानसभा चुनाव हुआ था, BJP के पास 309 सीट 

2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश में वर्तमान में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का शासन है। प्रमुख दलों में से 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में भाजपा के 309 विधायक, समाजवादी पार्टी के पास 49, बहुजन समाज पार्टी के 18 और कांग्रेस के 7 हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग