BJP के गढ़ में आम आदमी की शाखा पॉलिटिक्स, यूपी में तिरंगा शाखा का लिटमस टेस्ट होगा निकाय चुनाव

Published : May 01, 2022, 02:00 AM ISTUpdated : May 01, 2022, 02:49 AM IST
BJP के गढ़ में आम आदमी की शाखा पॉलिटिक्स, यूपी में तिरंगा शाखा का लिटमस टेस्ट होगा निकाय चुनाव

सार

बीजेपी से मुकाबला करने के लिए आम आदमी पार्टी यूपी में प्रयोग करने जा रही है। आप ने आरएसएस की तर्ज पर यहां प्रदेश भर में दस हजार तिरंगा शाखाओं की स्थापना करने जा रही है। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) यूपी में अपनी पैठ बनाने के लिए नई कार्ययोजना के साथ काम करने जा रही है। बीजेपी (BJP) से मुकाबला करने के लिए उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, आरएसएस (RSS) की तर्ज पर प्रदेश में तिरंगा शाखा (Tiranga Shakhas) बनाएगी। यूपी प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बताया कि अगले छह महीने में प्रदेश में दस हजार तिरंगा शाखा खोले जाएंगे। यह शाखा बीजेपी की फूट डाला और राज करो व घृणा की राजनीति से मुकाबला करेगा। शाखा के माध्यम से लोगों को बीजेपी की गलत नीतियों के बारे में बताया जाएगा। दरअसल, बीजेपी यूपी में इस प्रयोग का आंकलन भी करने के मूड में है। इन शाखाओं का पहला लिटमस टेस्ट यूपी में होने वाले निकाय चुनाव हैं। इस साल के अंत में नगर निकाय चुनाव प्रदेश में होने हैं और आम आदमी पार्टी इस चुनाव को लड़ने का भी ऐलान कर चुकी है।

बीजेपी पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

संजय सिंह ने से कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति को प्रायोजित कर रही है। यह देश और संविधान को कमजोर कर रही है। अगर स्थिति बनी रही, तो भारत अपनी पहचान खो देगा। इसे बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि यूपी और देश के लोगों को भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के बारे में शिक्षित करना होगा। इसके लिए पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में 'तिरंगा शाखा' शुरू करेगी। ये आरएसएस की तरह आप की शाखा होगी। इसका गठन अगले छह महीने में किया जाएगा। यूपी में दस हजार शाखा प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी। यह लोग तिरंगा शाखा का संचालन करेंगे। जुलाई से तिरंगा प्रमुख काम करना शुरू कर देंगे।

देशभक्ति का जज्बा लोगों के मन में किया जाएगा जागृत

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा शाखाएं' शुरू होने से पहले राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा और लोगों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी ताकि वे विभाजनकारी शक्तियों से सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि तिरंगा शाखा में भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, भगत सिंह और अशफाकउल्लाह खान जैसी महान हस्तियों पर चर्चा होगी। श्री सिंह ने यह भी कहा कि पार्टी इस साल के अंत में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी शहरी स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें:

इस IAS टॉपर ने नौकरी छोड़ बनाई थी पॉलिटिकल पार्टी, जेल गया तो राजनीति से किया तौबा, गृह मंत्रालय ने किया बहाल

केजरीवाल जी, उसकी मां खून की उल्टियां कर रहीं थीं और वह भर्ती कराने के लिए अस्पताल में गिड़गिड़ा रहा था...

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?