आप विधायक अमानातुल्ला ने किया ताहिर हुसैन का समर्थन, कहा- वह मुस्लिम होने की सजा काट रहा

Published : Mar 07, 2020, 04:31 PM IST
आप विधायक अमानातुल्ला ने किया ताहिर हुसैन का समर्थन, कहा- वह मुस्लिम होने की सजा काट रहा

सार

आप विधायक अमानातुल्ला ने आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की मौत के मामले में आरोपी ताहिर हुसैन का एक बार फिर समर्थन किया है। उन्होंने कहा, आज ताहिर हुसैन सिर्फ इस बात की सजा काट रहा है की वो एक मुस्लिम है।

नई दिल्ली. आप विधायक अमानातुल्ला ने आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की मौत के मामले में आरोपी ताहिर हुसैन का एक बार फिर समर्थन किया है। उन्होंने कहा, आज ताहिर हुसैन सिर्फ इस बात की सजा काट रहा है की वो एक मुस्लिम है। शायद आज हिंदुस्तान में मु्स्लिम होना सबसे बड़ा गुनाह है।

अमानातुल्ला ने कहा, आने वाले वक्त में ये साबित कर दिया जाए कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने कराई है। ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में स्पेशल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। अभी ताहिर न्यायिक हिरासत में है।


ताहिर पर अंकित शर्मा की हत्या का आरोप में मामला दर्ज
दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में 23, 24 और 25 फरवरी को हिंसा हुई थी। इसमें अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह हिंसा नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध करने वाले गुटों के आमने सामने आने के बाद शुरू हुई थी। हिंसा के बाद दिल्ली के चांद बाग इलाके में आईबी के असिस्टेंट सिक्योरिटी अफसर का शव बरामद किया गया था। इनकी पहचान अंकित शर्मा के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि शर्मा की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई है। उनके पुरे शरीर पर चाकुओं से वार किया गया था।

आप नेता पर लगे हत्या के आरोप
अंकित शर्मा के परिजनों ने आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अंकित को भीड़ घर के पास से ताहिर हुसैन के घर खींच ले गई। ताहिर हुसैन के घर से पुलिस ने तेजाब, पत्थर, पेट्रोल बम और गुलेल भी बरामद की है। आप ने ताहिर को पार्टी से निकाल दिया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?