
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीएम केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव के माहौल में आप प्रमुख की गिरफ्तारी से बौखलाए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पीएम आवास पर बड़े प्रदर्शन की घोषणा की थी लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने इस पर चेतावनी जारी कर दी है। पुलिस ने आप को पीएम आवास पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में आप के सामने संकट खड़ा हो गया है।
पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय पर कड़ा पहरा
दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध लगातार बढ़ रहा है। आप के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पटेल चौक के गेट नंबर तीन और केंद्रीय सचिवालय के गेट नंबर 5 से एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है।
पढ़ें CM केजरीवाल के लिए एकजुट हुआ INDIA ब्लॉक, गिरफ्तारी को लेकर 31 मार्च को मेगा रैली का होगा आयोजन
दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप के प्रदर्शन की चेतावनी के चलते दिल्ली मेट्रो स्टेशन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कई मेट्रो स्टेशन में यात्रियों के लिए सेवाएं बंद कर दी गई हैं। दिल्ली में आप के प्रदर्शन को लेकर
31 मार्च को रामलीला मैदान में प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने ईडी की ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इंडिया गठबंधन ने केजरीवाल को जेल में डालने को लोकसभा चुनाव तैयारियों को प्रभावित करने के लिए की गई सोची समझी साजिश बताया है। इंडिया गठबंधन ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को रामलीला मैदान में सभी दलों के साथ मिलकर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.