केजरीवाल का बड़ा ऐलान, गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

Published : Jun 14, 2021, 01:08 PM ISTUpdated : Jun 14, 2021, 01:16 PM IST
केजरीवाल का बड़ा ऐलान, गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली से बाहर पैर पसारने का मन बना लिया है। उन्होंने सोमवार को ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी 2022 में गुजरात की सभी सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली से बाहर पैर पसारने का मन बना लिया है। उन्होंने सोमवार को ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी 2022 में गुजरात की सभी सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेगी।  

केजरीवाल ने कहा, आज गुजरात की जो हालत है वो भाजपा और कांग्रेस की सरकारों की कारस्तानी है। पिछले 27 साल से गुजरात में एक ही पार्टी की सरकार है। लेकिन पिछले 27 साल इन दोनों पार्टियों की दोस्ती की कहानी है। कहते हैं कि कांग्रेस बीजेपी की जेब में है।

गुजरात में फ्री बिजली क्यों नहीं?
केजरीवाल ने कहा, गुजरात के लोग सोचते हैं कि दिल्ली में जब फ्री बिजली मिल सकती है, तो गुजरात में क्यों नहीं। इसी तरह से यहां 70 साल से अस्पतालों की कंडीशन नहीं सुधरी। लेकिन अब चीजें बदलेंगी। 

 

गुजरात दौरे पर पहुंचे केजरीवाल
आप ने गुजरात में चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। अरविंद केजरीवाल सोमवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। य़हां उन्होंने अहमदाबाद में AAP प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। 

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अकेले लड़ने का ऐलान किया
महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। आलाकमान ने फैसला किया तो मैं मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए तैयार हूं।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने कहा ‘All Set’, अब सात साल बाद होने जा रहा है ये बड़ा मिलन
BRICS 2026: 'न्योता ही नहीं मिला तो क्यों जाएं', नाराज पड़ोसी ने ब्रिक्स को लेकर कह दी बड़ी बात