Action Against Corona: सर्वदलीय बैठक में उद्धव बोले- लॉकडाउन के अलावा विकल्प नहीं, जल्द हो सकता है ऐलान

Published : Apr 10, 2021, 08:18 AM ISTUpdated : Apr 10, 2021, 09:25 PM IST
Action Against Corona: सर्वदलीय बैठक में उद्धव बोले- लॉकडाउन के अलावा विकल्प नहीं, जल्द हो सकता है ऐलान

सार

पिछले 24 घंटे में देश में 1,44 लाख नए केस मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से रोज 1 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र की हालत अब भी बेकाबू हैं। यहां 58 हजार नए केस सामने आए हैं। इसके बाद नंबर आता है छत्तीसगढ़ का। यहां 11 हजार मामले सामने आए हैं। संक्रमण को रोकने देशभर के राज्यों में सख्ती शुरू हो गई है। देश में कुल 9,80,75,160 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण रोकने में कुछ राज्यों के इंतजाम नाकाफी साबित हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में +1,44,829 नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी भी सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में +58,993 नए केस मिले। यहां अब तक 32,88,540 केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद नंबर आता है छत्तीसगढ़ का। यहां +11,447 नए केस सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में +9,587 नए केस मिले। दिल्ली में +8,521 नए केस मिले। कर्नाटक में +7,955 नए आए। तमिलनाडु में +5,441, जबकि केरल में +5,063 नए केस आए। गुजरात, मध्य प्रदेश में 4000+ और पश्चिम बंगाल, पंजाब राजस्थान आदि में 3000+ नए मिले हैं। बता दें कि भारत में अब तक 13.1M केस आ चुके हैं। इनमें 11.9M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 168K की मौत हो गई। वहीं, दुनियाभर में अब तक 134M केस आ चुके हैं। इनमें 76.2M रिकवर हुए, जबकि 2.9M की मौत हो गई।


जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान और ताजा घटनाक्रम

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राज्य में सभी विपक्षी दलों के साथ सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा, राज्य में बढ़ते कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन के अलावा विकल्प नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, इसे लेकर सरकार दो दिनों में फैसला ले सकती है।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन कोई उपाय नहीं है। लेकिन कोरोना को रोकना को रोकने के लिए कुछ प्रतिबंधों का लगाना जरूरी है। इन प्रतिबंधों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।  
  • मप्र के उज्जैन में 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान। महाकाल मंदिर में संक्रमण से एक पुजारी की मौत और दो अन्य पुजारियों के संक्रमित होने के बाद उज्जैन के सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं।  बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर शहर में 12 की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन।
  • यूपी:  कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, इसी के चलते अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जो एंट्रेंस एग्जाम होने वाले थे, उन्हें टाल दिया गया है। वेबसाइट पर इससे संबंधित जानकारी लेते रहें: ओमार सलीम पीरजादा, PRO
  • महाराष्ट्र: नांदेड़ जिले के देगलूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक राव साहेब अंतपुरकर की शुक्रवार रात कोरोना से मौत हो गई। इससे पहले वे NCP से विधायक थे। 64 साल के अंतपुरकर की 17 मार्च को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वे अस्पताल में भर्ती थे।
  • मप्र: इंदौर में कलेक्टर के आदेश के बाद अगले शुक्रवार तक रहेगा लॉकडाउन। जरूरत की सभी सामग्री जैसे पेट्रोल पंप, सब्जियां, एटीएम, हास्पिटल, मेडिकल स्टोर, आटो, सिटी बस चालू रहेंगे। दूध की सप्लाई सुबह और शाम की जाएगी। कालाबाजारी या अधिक पैसा वसूलने पर प्रशासन दुकानदारों पर रासुका की कार्रवाई करेगा।
  • दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LNJP अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा,"दिल्ली में तेज़ी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है। दिल्ली में ये चौथी वेव आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी, इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं।दिल्ली में 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें समुचित संख्या में डोज उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमित हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।"
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-इस महीने के अंत तक सक्रिय मामले लगभग 1 लाख बढ़ने की संभावना है। लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, मास्क जरूर लगाएं, सुरक्षित दूरी बनाएं और हाथ साफ रखें। हमने हर जिले में एक कोविड केयर सेंटर खोलने का फैसला किया है।
  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की स्थिति पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की।
  • महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य के वर्तमान COVID19 स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज सभी राजनीतिक पार्टी नेताओं के वीडियो सम्मेलन के माध्यम से एक बैठक बुलाई है।
  • झारखंड: हज़ारीबाग में कोचिंग संस्थानों को बंद करवाने से नाराज कोचिंग सेंटर संचालक और छात्र संस्थान सड़क पर उतर गए। NH100 और NH33 पर घंटों तक जाम रहा। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
    यूपी-काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के गर्भ गृह में प्रवेश पर रोक। अब सिर्फ झांसी दर्शन ही हो सकेंगे।
  • मुंबई में लॉकडाउन के चलते पसरा सन्नाटा।
  • यूपी: क्वार्सी थाने में कल सूचना मिली थी कि कोई कोरोना पॉजिटिव है तो वहां टीम गई थी। उन लोगों ने जांच में सहयोग नहीं किया और अभद्रता की। एक ही परिवार के 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी: कुलदीप सिंह SP अलीगढ़।
  • दिल्ली के AIIMS में 10 अप्रैल से विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों में केवल इमरजेंसी सर्जरी होगी।
  • महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है। 
  • झारखंड: रांची में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच प्रशासन के कर्मचारी जगह-जगह सावर्जनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं।
  • बिहार सरकार शाम 7 बजे से दुकानें, शोरूम और मॉल बंद। सरकारी ऑफिसों में एक दिन में 35% और प्राइवेट में 33% स्टाफ को ही आने की इजाजत। सरकारी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग 18 अप्रैल तक बंद।

 

 

 

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Gaurav Gogoi Pakistan link: क्या है कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान लिंक विवाद? अब आगे क्या होगा
तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?