ओडिशा सरकार ने किया कोरोना प्रभावित 87 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को 26.29 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान

Published : Jun 08, 2021, 10:41 AM ISTUpdated : Jun 08, 2021, 03:48 PM IST
ओडिशा सरकार ने किया कोरोना प्रभावित 87 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को 26.29 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान

सार

अप्रैल से देश के विभिन्न राज्यों में लगाई गईं पाबंदियों में अब ढील देना शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट को देखते हुए कुछ शर्तों के साथ तमाम राज्यों से लॉकडाउन हटाया जाने लगा है। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं।

नई दिल्ली. लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के असर से देश में संक्रमण की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में सबसे कम करीब 87 हजार केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.62% रह गई है। इसे देखते हुए विभिन्न राज्य अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।

आइए जानते हैं कोरोना को हराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं

ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स को आजीविका सहायता के लिए 26.29 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी। इससे राज्य के 87,657 स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ होगा।

महाराष्ट्र: वन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि मुंबई में लोकल ट्रेन चलाने का फैसला अभी नहीं लिया है। इस बारे में मेडिकल एक्सपर्ट से बातचीत के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

बिहार: यहां लॉकडाउन से कोरोना मामले में कमी आई है। इसलिए लॉकडाउन खत्म करते हुए शाम 7 से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% उपस्थिति के साथ 4 बजे तक खुले रहेंगे। शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेंगी। ये छूट अगले एक सप्ताह तक रहेगी।

उत्तर प्रदेश: यहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। दर्शन करके आए एक श्रद्धालु ने बताया, "व्यवस्था बहुत अच्छी है। मंदिर नियम के साथ खुला है, दो गज़ की दूरी बनाई गई है।" बता दें कि  यहां पूरे राज्य में सुबह 7 से रात 7 बजे तक ढील दी गई है। लेकिन शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठान जैसे-स्कूल, जिम, शॉपिंग मॉल आदि अभी बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश: भोपाल में 10 जून से सभी दुकानें खोली जा सकेंगी। हालांकि रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। अब सिर्फ रविवार को लॉक रहेगा।

दिल्ली: यहां ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक दुकानें खुलेंगी। अभी 50 फीसदी मेट्रो 5-15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। हालांक यहां अभी यहां 14 तक लॉकडाउन रहेगा। 

इन राज्यों में देखें कब तक लॉकडाउन: हिमाचल 14 जून, पंजाब और झारखंड में 10 जून, बिहार में 8 जून, पश्चिम बंगाल और मप्र में 15 जून और ओडिशा और केरल में 17 जून तक लॉकडाउन रहेगा। यहां कुछ शर्तों के साथ आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस: देश में 26891 मीट्रिक टन से अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। 383 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियों ने देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी की। ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा अभी तक 1567 टैंकरों के साथ 15 राज्यों को ऑक्सीजन सहायता पहुंचाई गई। ऑक्सीजन एक्सप्रेस से तमिलनाडु में 3500 मीट्रिक टन से ज्यादा तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई गई।

तमिलनाडु को 50 से अधिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस मिली। महाराष्ट्र में 614 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3797 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 656 मीट्रिक टन, दिल्ली में 5864 मीट्रिक टन, हरियाणा में 2212 मीट्रिक टन, राजस्थान में 98 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 3214 मीट्रिक टन, उत्तराखंड में 320 मीट्रिक टन, तमिलनाडु में 3578 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश में 2882 मीट्रिक टन, पंजाब में 225 मीट्रिक टन, केरल में 513 मीट्रिक टन, तेलंगाना में 2474 मीट्रिक टन, झारखंड में 38 मीट्रिक टन और असम में 400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मॉस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

pic.twitter.com/BbGPVnVzfo

 

pic.twitter.com/nz1Xl5ZiHC

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Modi Govt Block 5 OTT Platform: अब इन 5 OTT प्लेटफार्म पर नहीं देख पायेंगे अश्लील कंटेंट, सरकार ने किया बैन
अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी