
नई दिल्ली. केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपी एक्टर दीप सिद्धू को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी। बता दें कि हिंसा की शुरुआत लाल किले से हुई थी। सिद्धू पर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप है। इसे 9 फरवरी को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया था। जमानत याचिका पर सिद्धू के पक्ष में बहस करते हुए उनके वकील ने कोर्ट से कहा था कि ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे साबित होता हो कि सिद्धू ने भीड़ को उकसाया। सिद्धू के वकील अभिषेक गुप्ता ने तर्क दिया कि यह आंदोलन किसान नेताओं ने किया था। सिद्धू किसी भी किसान यूनियन का सदस्य नहीं है।
यह भी जानें...
(File Photo)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.