भारत की नागरिकता पा चुके पाक गायक अदनान सामी ने कहा, कानूनी रूप से आने पर मुस्लिमों का स्वागत

Published : Dec 10, 2019, 05:11 PM IST
भारत की नागरिकता पा चुके पाक गायक अदनान सामी ने कहा, कानूनी रूप से आने पर मुस्लिमों का स्वागत

सार

नागरिकता संसोधन विधायक को लेकर हो रहे विरोध के बीच भारत की नागरिकता हासिल कर चुके पाकिस्तानी गायक ने इसका समर्थन किया है। पाकिस्तानी गायक अदनान सामी ने ट्वीट कर नागरिकता संसोधन विधेयक के पक्ष में अपनी राय रखी।

मुंबई. नागरिकता संसोधन विधायक को लेकर हो रहे विरोध के बीच भारत की नागरिकता हासिल कर चुके पाकिस्तानी गायक ने इसका समर्थन किया है। पाकिस्तानी गायक अदनान सामी ने ट्वीट कर नागरिकता संसोधन विधेयक के पक्ष में अपनी राय रखी।

सामी ने कहा, CAB उन लोगों के लिए है, जो अपने देशों में धर्म के आधार पर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान, बाग्लादेश और अफगानिस्तान में मुस्लिमों पर धर्म के वजह से अत्याचार नहीं होता, क्यों कि वे बहुसंख्यक हैं। मुस्लिम अभी भी पहले की तरह ही भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कानूनी तौर पर नागरिकता चाहने वालों का स्वागत है।

लोकसभा में पास हुआ बिल
अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में यह बिल पेश किया था। दिन भर चली चर्चा के बाद देर रात यह बिल पास हो गया। इसके समर्थन में 311 वोट पड़े। विरोध में 80 संसद ने मत डाले। इससे पहले अमित शाह ने साफ कर दिया कि किसी भी धर्म को लेकर इस बिल को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। शाह ने कहा, बिल से भारतीय मुस्लिमों का कोई लेना देना नहीं है।

क्या है नागरिकता संसोधन बिल ? 
नागरिकता संसोधन बिल 2019 के मुताबिक, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक आए हिंदू, सिख, बुद्ध, जैन, पारसी और क्रिश्चियन के साथ अवैध घुसपैठियों जैसा व्यवहार नहीं होगा, बल्कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाएगी।  

असम से लेकर बंगाल तक हो रहा विरोध
देश के कई राज्यों में नागरिकता बिल का विरोध हो रहा है। असम में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। यहां के डिब्रुगढ़ में भी आगजनी की घटना सामने आईं। इसके अलावा त्रिपुरा में भी कुछ लोगों ने एक बाजार में आग लगा दी। इसके बाद सरकार ने 48 घंटे के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?