
नई दिल्ली: भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपये चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रूपये चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिये हलफनामों में यह जानकारी दी है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसद का इजाफा हुआ।
एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रूपये हो गया। यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा। हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसद की कमी आ गयी थी।
भाजपा का कुल चंदा तीन गुणा अधिक
एडीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा ने 4483 चंदों से 742.15 करोड़ रूपये मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रूपये मिलने की घोषणा की।’’
एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
(फाइल फोटो)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.