ADR की रिपोर्ट में BJP हुई मालामाल, चंदे में 70 फीसदी का इजाफा, बाकी राष्ट्रीय दल रह गए पीछे

Published : Feb 28, 2020, 12:25 PM ISTUpdated : Feb 28, 2020, 12:29 PM IST
ADR की रिपोर्ट में BJP हुई मालामाल, चंदे में 70 फीसदी का इजाफा, बाकी राष्ट्रीय दल रह गए पीछे

सार

 भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपये चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रूपये चंदा मिला इन दलों ने चुनाव आयोग को दिये हलफनामों में यह जानकारी दी है

नई दिल्ली: भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपये चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रूपये चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिये हलफनामों में यह जानकारी दी है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसद का इजाफा हुआ।

एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रूपये हो गया। यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा। हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसद की कमी आ गयी थी।

भाजपा का कुल चंदा तीन गुणा अधिक

एडीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा ने 4483 चंदों से 742.15 करोड़ रूपये मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रूपये मिलने की घोषणा की।’’

एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?