केजरीवाल की अपील बेअसर, हजारों मजदूर दिल्ली से रवाना, आनंद विहार पहुंचे हजारों मजदूर, बस पकड़ने को अफरातफरी

दिल्ली में छह दिनों के लाॅकडाउन के ऐलान के बाद प्रवासी मजदूरों में वापस लौटने को लेकर भगदड़ मचा हुआ है। आनंद विहार टर्मिनस सहित यूपी/बिहार आने वाली बसों में जगह नहीं मिल रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग आनंद विहार बस स्टेशन पर हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 19, 2021 4:57 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली में छह दिनों के लाॅकडाउन के ऐलान के बाद प्रवासी मजदूरों में वापस लौटने को लेकर भगदड़ मचा हुआ है। आनंद विहार टर्मिनस सहित यूपी/बिहार आने वाली बसों में जगह नहीं मिल रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग आनंद विहार बस स्टेशन पर हैं। 

केजरीवाल ने मजदूरों से की पलायन ना करने की अपील

Latest Videos

मजदूरों के पलायन को देखते हुए केजरीवाल ने खास अपील की है। उन्होंने कहा, मैं हाथ जोड़कर मजदूरों से निवेदन कर रहा हूं कि वे पलायन ना करें। यह छोटा और सिर्फ 6 दिन का लॉकडाउन है। इसलिए दिल्ली छोड़कर ना जाएं। मुझे आशा है कि इसके बाद लॉकडाउन नहीं लगाना पड़ेगा। लेकिन केजरीवाल की अपील का कोई फायदा नहीं दिख रहा। बस स्टेशन से लेकर सड़कों पर हजारों की संख्या में प्रवासी वापसी के लिए निकल चुके हैं।

दिल्ली में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राज्य में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी। फूड और हेल्थ सर्विस जारी रहेंगी। इसके अलावा शादियों में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। हालांकि, इसके लिए पास जारी किए जाएंगे। हालांकि, दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू था। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts