
नई दिल्ली. पीएम मोदी दो दिनों में दो नए रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। दरअसल, पीएम के रूप में आज यानी 13 अगस्त को उनका 2272 वां दिन है। अटलजी भी अपने तीन कार्यकाल में कुल इतने ही दिन प्रधानमंत्री रहे। आज मोदी ने अटलजी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कल इसे तोड़ देंगे। एक दिन बाद यानी 15 अगस्त को दूसरा रिकॉर्ड बनेगा। पीएम मोदी 7वीं बार झंडा फहराकर अटलजी से आगे निकल जाएंगे।
नेहरू के पास सबसे ज्यादा पीएम रहने का रिकॉर्ड
पीएम के रूप में सबसे ज्यादा दिन तक रहने का रिकॉर्ड तीन लोगों के नाम है। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह। लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम है। नेहरू 16 साल 9 महीने और 12 दिन तक पीएम रहे।
नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर इंदिरा हैं
नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर उनकी बेटी इंदिरा गांधी हैं। इंदिरा दो हिस्से में कुल 15 साल 11 महीने और 17 दिन प्रधानमंत्री रहीं। तीसरे नंबर पर मनमोहन सिंह हैं। मनमोहन सिंह लगातार 10 साल चार दिन तक पीएम रहे। पीएम मोदी अपने दूसरा कार्यकाल पूरा करते हैं तो मनमोहन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.