धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट की यह तस्वीर

Published : Aug 15, 2020, 08:52 PM ISTUpdated : Aug 15, 2020, 09:05 PM IST
धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट की यह तस्वीर

सार

महेंद्र सिंह धोनी के कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह एक साथ बैठे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रैना ने कैप्शन में लिखा, आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा। 

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी के कुछ ही देर बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह एक साथ बैठे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रैना ने कैप्शन में लिखा, आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा। महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से फख्र के साथ, मैं आपके इस सफर में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।

सुरेश रैना ने टेस्ट क्रिकेट में 768 रन बनाए

सुरेश रैना ने टेस्ट क्रिकेट में 768 रन बनाए हैं। इसमें उनकी एक सेंचुरी एक और  7 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। वनडे इंटरनेशनल में रैना के नाम 5615 रन दर्ज हैं, जिसमें 5 सेंचुरी और 36 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

रैना का बेस्ट स्कोर 116 नाबाद

रैना का वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 116 रन रहा है। इसके अलावा अगर टी-20 की बात करें तो 78 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने ने कुल 1605 रन बनाए हैं, टी-20 में रैना ने एक सेंचुरी और पांच हाफ सैंचुरिया बनाई हैं। इसके आईपीएल में रैना ने 193 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5368 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने एक सैंचुरी और 38 हाफ सैंचुरियां बनाई हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!