
PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह इस कार्यक्रम का 122वां एपिसोड था। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बात की। खास तौर पर उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना के शौर्य का जिक्र किया।
मन की बात के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार, आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्प के साथ खड़ा है। हर भारतीय ने ठान लिया है कि हमें आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है।"
आगे उन्होंने कहा, "‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेना ने जो साहस और वीरता दिखाई, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हमारी सेनाओं ने जिस साफगोई और सटीकता से सीमा पार आतंकी ठिकानों को तबाह किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। यह ऑपरेशन आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया को एक नया भरोसा और जोश दे रहा है।"
यह भी पढ़ें: 7 घंटे में साबरमती से वेरावल, जानें कब चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्या होगा रूट
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के साहस, और पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि हमारी सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जिस बहादुरी से कार्रवाई की है, उस पर पूरे देश को गर्व है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने 33 देशों में डेलिगेशन भेजे हैं ताकि दुनियाभर में भारत की बात को मजबूत तरीके से रखा जा सके।
हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक साल पूरा कर रहा है। यह अभियान लोगों को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.