
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को कहा कि बारुइपुर में 12 साल की बच्ची से रेप और मर्डर के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर इस घटना का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुईं महिला अपराध की घटनाओं की लंबित जांच रिपोर्ट जारी करने की मांग की।
उन्होंने कहा, "अपराध के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति है, और इसे ठीक वैसे ही लागू किया जाएगा जैसा मुख्यमंत्री ने कहा है। बारुइपुर मामले में FIR में जिन आरोपियों के नाम थे, उन्हें 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया है। आज सुबह, जब पुलिस उसे क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले जा रही थी, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
TMC पर निशाना साधते हुए पॉल ने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकाल में महिलाओं को न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री को मार्च करना चाहिए, लेकिन सबसे पहले, आयोग की जो रिपोर्ट आनी थी, उसे लाएं... हम जानना चाहते हैं कि आर.जी. कर मामले को लेकर रात में आपकी विनीत गोयल से क्या बात हुई थी... आपको अपने कार्यकाल के दौरान पश्चिम बंगाल में हुए उन हजारों रेप के मामलों के लिए कैंडललाइट मार्च निकालना चाहिए।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.