Tamil Nadu Assembly Elections 2026: AIADMK-BJP में गठबंधन, अमित शाह बोले- भारी बहुमत से जीतेंगे

Vivek Kumar   | ANI
Published : Apr 11, 2025, 05:52 PM ISTUpdated : Apr 11, 2025, 07:17 PM IST
AIADMK-BJP के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद अमित शाह और अन्य नेता।

सार

AIADMK BJP Alliance: अमित शाह ने ऐलान किया कि AIADMK, BJP और अन्य दल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव NDA के तहत मिलकर लड़ेंगे। यह फैसला 2026 के चुनावों से पहले आया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल है।

AIADMK BJP Ties:  तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले AIADMK और भाजपा के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। 

चेन्नई में BJP के के. अन्नामलाई और AIADMK के एडप्पादी पलानीस्वामी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा, "आज AIADMK और भाजपा के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि आने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK, भाजपा और सभी साथी दल मिलकर NDA के नाते लड़ेंगे।"

 

 

उन्होंने कहा, "चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर AIADMK के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। 1998 से AIADMK NDA गठबंधन का हिस्सा है। लंबे समय तक नरेंद्र मोदी और जे जयललिता ने साथ मिलकर राष्ट्रीय राजनीति में काम किया है। एक समय BJP-AIADMK गठबंधन ने 39 में से 30 लोकसभा सीट जीते थे। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में जो चुनाव होने वाले हैं उसमें NDA प्रचंड बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में फिर से एक बार NDA की सरकार बनेगी।"

 

 

अमित शाह ने कहा,  "AIADMK की कोई शर्तें और मांगें नहीं हैं। हम AIADMK के आंतरिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। यह गठबंधन NDA और AIADMK दोनों के लिए फायदेमंद होने वाला है। मुझे विश्वास है कि आगामी चुनावों में NDA फिर से भारी बहुमत हासिल करेगी और तमिलनाडु में एक बार फिर NDA सरकार बनेगी।"
 

पिछले दो चुनावों में AIADMK को करना पड़ा है संघर्ष 

बता दें कि तमिलनाडु में पिछले दो चुनावों (लोकसभा और पिछला विधानसभा चुनाव) में AIADMK को मजबूत प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। AIADMK ने 2016 में जे. जयललिता के निधन के बाद BJP के साथ गठबंधन किया था। 2021 के राज्य चुनावों के दौरान AIADMK और BJP गठबंधन में थे, जिसके परिणामस्वरूप BJP ने चार सीटें जीतीं। हालांकि, AIADMK ने 2023 में BJP से नाता तोड़ लिया था। अब एक बार  फिर दोनों दल एक साथ आए हैं।

PREV

Recommended Stories

इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी राहत: सरकार ने तय किए फ्लाइट टिकट रेट्स, जानें नई कीमतें
'बाबरी मस्जिद बनकर रहेगी, कोई एक ईंट नहीं हिला सकता', हुमायूं कबीर ने किया 300 cr. का ऐलान