
नई दिल्ली। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनके काम को हमेशा याद किया जाता है। किसी भी संस्था, ऑफिस, हॉस्पिटल या फिर कार्यालय से उस शख्स को जब बिछड़ना होता है तो पूरे स्टाफ इमोशनल हो जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में देखने को मिला है। दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के आरपी आई साइंस सेंटर में एक ऐसा मौका आया, जब स्टाफ के सारे डॉक्टर और नर्स स्टाफ की आंखों में आंसू आ गए। सेंटर के प्रमुख और पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर जीवन तितियाल, बुधवार को रिटायर हुए हैं। उनके साथियों और पूरे हॉस्पिटल के मेंबर्स ने उन्हें नम आंखों के साथ विदाई दी है। उन्होंने कई सालों तक अपनी सेवा देकर हजारों लोगों की जान बचाई थी। सोशल मीडिया पर उनकी विदाई से जुड़ा 1 मिनट 30 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई इमोशनल होता हुआ नजर आ रहा है।
डॉक्टर तितियाल का जन्म उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में हुआ था। उन्होंने वहां पर अपनी पढ़ाई को पूरी किया थआ। बाद में वो दिल्ली के एम्स में काम करने लगे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल हजारों लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई बल्कि आंखों से जुड़ी नई चीजें भी खरीदी। जोकि आज के समय में बहुत बड़ा योगदान है। एक लाख से ज्यादा उन्होंने सफल ऑपरेशन किए हैं।
मेडिकल लाइन में बड़े नाम के तौर पर डॉक्टर जीवन तितियाल को पहचान जाता है। उन्होंने अपने काम से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाई है। दलाई नामा से लेकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी वो इलाज कर चुके हैं। 2014 में उन्हे पद्मश्री अवॉर्ड से सरकार ने सम्मानित किया था। सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये रही कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मरीजों और अपने साथी डॉक्टर्स को पूरा सम्मान दिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.