Ahmedabad Plane Crash: ये हैं भारत के 10 सबसे बड़े विमान हादसे, अहमदाबाद हादसे में पूर्व CM की भी मौत

Published : Jun 12, 2025, 05:36 PM IST
Air India Crash

सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में 120 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। भारत में इससे पहले भी कई बड़े विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है।

गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का एक बड़ा विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में करीब 120 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उड़ान भरने के करीब 5 मिनट बाद ही सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया।

बता दें कि भारत में इससे पहले भी कई बड़े विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई निर्दोष लोगों की जान गई है। लेकिन अहमदाबाद का यह हादसा भी देश के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक माना जा रहा है।

चर्खी दादरी मिड-एयर टकराव (1996)

दो यात्री विमान दिल्ली के पास हवा में टकरा गए थे। इस हादसे में सभी 349 लोगों की मौत हो गई। यह भारत का अब तक का सबसे भीषण विमान हादसा है।

एयर इंडिया फ्लाइट 855 (1978)

मुंबई से उड़ान भरने के बाद बोइंग 747 विमान अरब सागर में गिर गया था। हादसे में 213 लोगों की जान चली गई थी।

अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश (2025)

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरते ही क्रैश हो गई। विमान में 232 यात्री सवार थे। कितने लोग मारे गए हैं, इसकी पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन यह हाल के वर्षों का सबसे गंभीर हादसा माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की दुखद खबर सामने आई है। रूपाणी इस विमान से लंदन जाने के लिए यात्रा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Air India Crash: जानकारों ने बताया क्यों टेकऑफ के समय उड़ न सका विमान, क्यों हुआ हादसा

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 (2010, मैंगलोर)

यह विमान लैंडिंग के समय विमान रनवे पार कर खाई में गिर गया था। इसमें 158 लोगों की मौत हुई थी।

एयर इंडिया फ्लाइट 182 (1985)

यह विमान आयरलैंड के तट के पास उड़ान के दौरान बम धमाके में नष्ट हो गया। सभी 329 लोगों की मौत हुई थी। भले ही हादसा भारत से बाहर हुआ, लेकिन ज्यादातर यात्री भारतीय थे।

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-1344 (2020, कोझिकोड)

लैंडिंग के वक्त विमान रनवे से फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया था। इसमें 21 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 491 (1993)

औरंगाबाद से उड़ान भरने के बाद विमान क्रैश हो गया था। इसमें करीब 55 लोगों की मौत हुई थी।

आईएनएएस 550 डॉर्नियर (1985, केरल)

नौसेना का विमान उड़ान के दौरान पहाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई थी।

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113 (1988, अहमदाबाद)

ये प्लेन लैंडिंग से पहले विमान क्रैश हो गया था। इस घटना में करीब 133 लोगों की जान चली गई थी।

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 257 (1991, इम्फाल)

विमान पहाड़ी से टकरा गया था। इसमें सवार सभी 69 लोगों की मौत हो गई थी।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली