एयर इंडिया की फ्लाइट लेट, 8 घंटे उबले यात्री, एसी बंद होने से कई हुए बेहोश

Published : May 31, 2024, 09:46 AM IST
air india

सार

एयर इंडिया फ्लाइट के 8 घंटे लेट होने से पैसेंजर्स को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट के लेट होने के साथ एसी भी नहीं चलने से गर्मी के कारण यात्रियों का बुरा हाल हो रहा। कई यात्री एयरपोर्ट पर बेहोश भी हो गए।

नेशनल डेस्क। एयर इंडिया एक्सप्रेस को नंबर वन बनाने को लेकर सुविधाओं को अपग्रेड करने की बात की जा रही है लेकिन यहां समय से फ्लाइटें उड़ान तक नहीं भर पा रही हैं। दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट के 8 घंटे लेट होने से यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। फ्लाइट डिले होने के साथ ही एयरपोर्ट पर एयर कंडीशन तक काम नहीं कर रहा जिससे सफोकेशन के कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। हालात ये थे कि लोग बेसुध हो जा रहे हैं।

दिल्ली से सेन फ्रांसिस्को जानी थी फ्लाइट
एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट 8 घंटे लेट हो गई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। एयर इंडिया के पैसेंजर्स की माने तो तकनीकी खामी के कारण फ्लाइट लेट होना बताया जा रहा है। यात्रियों को 8 घंटे तक बिना एसी के ही फ्लाइट के अंदर रखा गया।

कई यात्री हुए बेहाल
फ्लाइट लेट होने के बाद यात्रियों को 8 घंटे तक बिना एसी के ही फ्लाइट के अंदर रखने से यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी। कई यात्री फ्लाइट में ही गर्मी से बेसुध हो गए तो सभी को प्लेन से उतार दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एसी के काम न करने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। कई सारे पैसेंजर्स ने यात्रा कैंसिल कर दी और घर लौट गए।

52.9 डिग्री तापमान में उबले यात्री
एयर इंडिया की फ्लाइट और एयरपोर्ट पर एसी काम नहीं करने  से लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिल्ली का तापमान भी 52.9 डिग्री आंका जा रहा था। फ्लाइट अभी 11 बजे दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने की बात कही जा रही है। हालांकि कई सारे यात्री खासकर बुजुर्ग तबीयत बिगड़ने पर घर वापस जा चुके हैं। 

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह