
नई दिल्ली. दिल्ली से मॉस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट आधे रास्ते से लौट आई। दरअसल, पायलट कोरोना से संक्रमित था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत मॉस्को से भारतीयों को लाने जा रही थी। भारत में 25 मार्च से विमानों की आवाजाही पर रोक है। हालांकि, सरकार लॉकडाउन और कोरोना के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस ला रही है।
एयर इंडिया के अधिकारी के मुताबिक, जब ए 320 प्लेन यात्रियों को ले जाने के जा रहा था। विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था। हालांकि, इसमें कोई यात्री नहीं थे। इसी दौरान ग्राउंड टीम को पता चला कि विमान का एक पायलट संक्रमित है। इसके बाद विमान को तुरंत लौटने के लिए कहा गया।
शनिवार को 12.30 बजे दिल्ली उतरा विमान
विमान शनिवार को 12.30 बजे दिल्ली लौट आया। सभी क्रू मेंबर्स को क्वारंटाइन किया गया है। विमान को सैनिटाइज कराया गया है। इसके बाद अब दूसरा विमान मॉस्को भेजा जाएगा।
भारत में घरेलू विमान सेवा हुई शुरू
भारत में 25 मार्च को घरेलू विमान सेवा की शुरुआत की गई थी। यह 25 मार्च को लगे लॉकडाउन के वक्त से बंद थी। वहीं, विदेशों में फंसे भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत स्पेशल फ्लाइट्स से वापस लाया जा रहा है।
किसी ने किया शॉक्ड तो किसी ने रोंगटे खड़े कर दिया...क्लिक करके देखें ऐसे ही वीडियो...
कांच तोड़ चलती कार में कछुआ ने किया अटैक, देखें चौंकाने वाला वीडियो
अपने बेटे को मुसीबत में नहीं देख पाई ये मां, लगा दी जान ताकि बच पाए कलेजा का टुकड़ा
समुद्र किनारे बहती हुई आई 40 फीट के 'दानव' की लाश, हटाने में छूटे पसीने
जन्म के तुरंत बाद मिट्टी में दफनाया जिंदा नवजात, रोने की आवाज से मिली जिंदगी
कोरोना के कारण कोमा में चली गई थी प्रेग्नेंट महिला लेकिन...
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.