Air India ने क्रू मेंबर्स के लिए जारी किया गाइडलाइन- लिपस्टिक से लेकर नेल पेंट तक के लिए बताए नियम

Published : Nov 24, 2022, 05:21 PM ISTUpdated : Nov 24, 2022, 05:23 PM IST
Air India ने क्रू मेंबर्स के लिए जारी किया गाइडलाइन- लिपस्टिक से लेकर नेल पेंट तक के लिए बताए नियम

सार

टाटा समूह द्वारा खरीदे जाने के बाद एयर इंडिया (Air India) में बदलाव आ रहे हैं। अब एयरलाइंस ने अपने क्रू मेंबर्स के लिए चार पेज का गाइडलाइन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि क्रू मेंबर्स को किस तरह सज-संवरकर आना है।   

नई दिल्ली। एयर इंडिया (Air India) की एयर होस्टेस अब अपने पसंद की लिपस्टिक नहीं लगा पाएंगी और न ही वे झुपके पहन सकेंगी। एयर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर्स के लिए नया गाइडलाइन जारी किया है। इसके अनुसार पुरुष और महिला क्रू मेंबर्स को तय किए गए ड्रेस पहनने होंगे और गाइडलाइन के अनुसार ही सज-संवरकर आना होगा। कंपनी ने लिपस्टिक से लेकर नेल पेंट तक के लिए नियम बता दिए हैं। 

महिला क्रू मेंबर के लिए गाइडलाइन

  • महिलाएं कंपनी द्वारा तय शेड कार्ड के अनुसार मेकअप करेंगी। आईशैडो, लिपस्टिक, नेल पेंट और हेयर शेड कार्ड का सख्ती से पालन किया जाना है। अपने पसंद के रंग इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं।
  • फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल अनिवार्य है।
  • नेल पेंट के रंग यूनिफॉर्म के साथ मैच होने चाहिए। रेड यूनिफॉर्म के लिए रेड और कोरल, ब्लू यूनिफॉर्म के साथ पिंक और न्यूड, पर्ल व्हाइट और फ्रेंच मैनीक्योर दोनों यूनिफॉर्म के साथ चलेंगे।
  • जेल नेल पॉलिश और फ्रेंच मैनीक्योर का उपयोग महिलाएं कर सकती हैं।
  • एप्रन बंद कर दिया गया है। इसे नहीं पहनना है। इंडो-वेस्टर्न यूनिफॉर्म वाला ब्लैक ब्लेजर भी बंद कर दिया गया है। 
  • साड़ी हो या इंडो वेस्टर्न यूनिफॉर्म स्टॉकिंग्स पहनना होगा। यह स्कीन टोन से मैच करना चाहिए। 
  • जाड़े के दिनों में कंपनी द्वारा जारी ब्लैक कार्डिगन को बोर्डिंग और डीप्लानिंग के लिए पहना जा सकता है। कार्डिगन और वेस्टकोट एक साथ नहीं पहनना है। 
  • महिलाएं मोतियों से बने गहने नहीं पहन सकतीं। बिना सजावटी डिजाइन के गोल आकार वाले सोने या हीरे के स्टड पहने जा सकते हैं।
  • साड़ी पहनने पर ही महिलाएं बिंदी लगा सकती हैं। उसकी गोलाई 0.5 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिलाएं दोनों हाथों में एक-एक अंगूठी पहन सकती हैं। उसकी मोटाई 1 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक हाथ में दो अंगूठी की इजाजत नहीं है। 
  • दोनों हाथों में सोने या चांदी की एक-एक पतली चूड़ी पहन सकती हैं।
  • बालों का जूड़ा ऊंचा नहीं होना चाहिए। बालों में काले रंग के चार पिन लगा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- जामा मस्जिद में लड़की की एंट्री बैन, प्रवक्ता बोले- यहां गलत हरकत करती हैं ये, पढ़ें महिला आयोग ने क्या कहा...

पुरुष क्रू मेंबर के लिए गाइडलाइन

  • बाल करीने से कटे होने चाहिए। बालों का रंग नेचुरल होना चाहिए। भूरे बाल नहीं होने चाहिए। बालों में फैशनेबल रंग और हीना लगाने की अनुमित नहीं है।
  • सिर पर बाल नहीं हैं तो रोज सेव किया जाना चाहिए। रोज दाढ़ी बनानी होगी।
  • सिर्फ एक अंगूठी पहन सकते हैं। उसपर भी कोई डिजाइन नहीं होनी चाहिए। सिख क्रू मेंबर कड़ा पहन सकते हैं। इसकी मोटाई 0.5 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। कड़ा सोना या चांदी का होना चाहिए। उसपर कोई लोगो, डिजाइन या पत्थर नहीं होना चाहिए। 
  • काली जैकेट पहननी होगी। व्यक्तिगत टाई पिन की अनुमति नहीं है। 

यह भी पढ़ें- UIDAI ने की अपील, पहचान पत्र के रूप में स्वीकार करने से पहले करें आधार का वेरिफिकेशन

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके