एयरबस A320 अलर्ट: कितनी भारतीय फ़्लाइट्स पर असर पड़ा या उन्हें कैंसिल किया गया? देखें पूरी लिस्ट

Published : Nov 29, 2025, 02:18 PM IST
airbus a320 software upgrade flight delay india

सार

Airbus A320 में तकनीकी गड़बड़ी के बाद DGCA, Airbus और EASA ने इमरजेंसी सॉफ्टवेयर अपग्रेड का आदेश दिया। भारत में 300+ विमानों की जांच हुई, लेकिन फ्लाइट्स पर न्यूनतम असर पड़ा। क्या आपकी उड़ान भी इस लिस्ट में है?

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली एयरबस A320 फैमिली के विमानों में अचानक आई एक तकनीकी गड़बड़ी ने ग्लोबल एविएशन सेक्टर में हलचल मचा दी। यह समस्या इतनी गंभीर मानी गई कि Airbus, EASA और DGCA ने तत्काल सॉफ़्टवेयर अपग्रेड का आदेश जारी किया। भारत में इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसे ऑपरेटरों के पास A320 की बड़ी संख्या है, इसलिए घरेलू उड़ानों पर इसके असर को लेकर चिंता बढ़ गई।

खुशकिस्मती से, भारत के अधिकतर मेंटेनेंस बेस-दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-इस अपग्रेड को तेजी से पूरा करने में सक्षम थे। अधिकतर एयरलाइनों ने दावा किया कि यात्रियों को कोई बड़ा व्यवधान नहीं झेलना पड़ा।

गड़बड़ी क्या थी? और दुनिया भर में हड़कंप क्यों मच गया?

यह मामला तब सामने आया जब एक एयरलाइन ने फ़्लाइट के दौरान एक “अनकमान्डेड पिच-डाउन” घटना की रिपोर्ट की। यानी विमान ने खुद-ब-खुद हल्का सा नीचे की ओर झुकाव लिया, जबकि ऑटोपायलट चालू था। जांच में पाया गया कि Elevator Aileron Computer (ELAC) में सॉफ़्टवेयर संबंधित समस्या हो सकती है। यह वही सिस्टम है जो विमान की स्थिरता और नियंत्रण को मैनेज करता है।

Airbus और EASA की इमरजेंसी निर्देश-क्यों ज़रूरी थीं?

  • 28 नवंबर को Airbus ने AOT A27N022-25 Rev 00 जारी किया।
  • EASA ने उसी दिन Emergency Airworthiness Directive (AD 2025-0268-E) लागू किया।
  • DGCA ने 29 नवंबर को भारत में सभी ऑपरेटरों पर इसे अनिवार्य कर दिया।
  • इन निर्देशों में साफ कहा गया कि या तो सॉफ़्टवेयर अपडेट करें या फिर प्रभावित ELAC यूनिट को बदलें।

भारत में कौन-सी एयरलाइंस कितनी प्रभावित हुईं?

नीचे DGCA के 29 नवंबर, सुबह 10 बजे के आंकड़े दिए गए हैं:

1. इंडिगो (InterGlobe Aviation Ltd.)

  • प्रभावित एयरक्राफ्ट: 200
  • फ्लाइट्स प्रभावित: 0 कैंसलेशन
  • पूरे हुए अपग्रेड: 143

कम्प्लायंस पूरा होने की समयसीमा: 30 Nov, 05:29 IST

2. एयर इंडिया

  • प्रभावित एयरक्राफ्ट: 113
  • फ्लाइट्स प्रभावित: 0 कैंसलेशन
  • पूरे हुए अपग्रेड: 42
  • समयसीमा: 30 Nov, 05:29 IST

3. एयर इंडिया एक्सप्रेस

  • प्रभावित एयरक्राफ्ट: 25
  • फ्लाइट्स प्रभावित: 8 में देरी
  • पूरे हुए अपग्रेड: 4
  • समयसीमा: 30 Nov, 05:29 IST

क्या यात्रियों को चिंता करनी चाहिए?

DGCA ने साफ कहा है कि ऑपरेटरों ने “तुरंत कार्रवाई” की और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया। कुल मिलाकर, उड़ानों पर बहुत कम असर पड़ा है और संकट को समय पर संभाल लिया गया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला