लोकसभा में अमित शाह ने की घोषणा, दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक में मिला दिया जाएगा

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक में मिला दिया जाएगा। पहले राष्ट्रीय राजधानी में केवल एक एमसीडी निकाय हुआ करता था।

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2022 4:34 PM IST

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के तीनों नगर निगम (एमसीडी) को एक में मिला दिया जाएगा। लोकसभा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले राष्ट्रीय राजधानी में केवल एक ही एमसीडी (Municipal Corporation of Delhi) निकाय हुआ करता था।

अमित शाह ने कहा कि तीन एमसीडी को एक में विलय करने के निर्णय को पिछले सप्ताह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 के लिए विधेयक मौजूदा तीन निगमों को मिलाकर दिल्ली के एक एकीकृत नगर निगम का प्रावधान करेगा।

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के तीन नगर निगमों के विलय का प्रस्ताव करने वाला विधेयक संवैधानिक रूप से कानूनी है और इसका विरोध करने वालों को संविधान फिर से पढ़ना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि चूंकि दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है, इसलिए भारत सरकार को इससे संबंधित कोई भी कानून लाने का अधिकार है। शाह ने विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, "यह विधेयक संविधान की धारा 239 एए के तहत संसद में निहित शक्तियों के भीतर है।

2011 में दिल्ली नगर निगम को किया गया था विभाजित
तत्कालीन दिल्ली नगर निगम को 2011 में दिल्ली नगर निगम संशोधन अधिनियम, 1911 के तहत तीन नगर निकायों दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) - 2011 में विभाजित किया गया था। क्षेत्रीय विभाजन और प्रत्येक निगम की राजस्व सृजन क्षमता के मामले में निगम का विभाजन असमान था। तीनों निकायों के लिए उपलब्ध संसाधनों में उनके दायित्वों की तुलना में बहुत बड़ा अंतर था। 

यह भी पढ़ें- 15 हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर खरीदेगा भारत, 3,887 करोड़ होंगे खर्च, चीन सीमा पर बढ़ेगी सेना की ताकत 

समय के साथ यह अंतर और बढ़ गया। तीन नगर निकायों की वित्तीय कठिनाइयों में वृद्धि हुई है। वे अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन और सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान करने में असमर्थ हो गए हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक सेवाओं को बनाए रखने में गंभीर बाधाएं पैदा हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकार ने 3 फीसदी बढ़ाया केंद्रीय कर्मचारियों का DA, होगा इतना फायदा

Read more Articles on
Share this article
click me!