
Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। यह 9 अगस्त तक चलेगी। हर साल हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 12,700 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित है। यहां प्राकृतिक रूप से बना बर्फ का शिवलिंग है। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है।
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी और 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। रोज 15 हजार श्रद्धालुओं को यात्रा करने दिया जाएगा। यात्री की उम्र 13 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। दिल और फेफड़े की बीमारी वाले लोगों को इस यात्रा की अनुमति नहीं है। गंभीर रूप से बीमार लोग यात्रा नहीं कर सकते।
अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ऑनलाइन
ऑफलाइन
अमरनाथ यात्रा के लिए दो रूट है। एक है पहलगाम रूट और दूसरा है बालटाल रूट। पहलगाम रूट 36km लंबा है। इस रास्ते से जाने पर 3-5 दिन लगते हैं। यह धीमी लेकिन अधिक सुंदर यात्रा के लिए आदर्श है। बालटाल रूट की लंबाई 14 किलोमीटर है। यह दूरी तय करने में 1-2 दिन लगते हैं। इस मार्ग से जाने पर खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। यह शारीरिक रूप से स्वस्थ लोगों के लिए अच्छा मार्ग है।
अमरनाथ यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके चलते इस यात्रा पर शारीरिक रूप से स्वस्थ्य लोगों को ही जाने की अनुमति है। अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक शर्तों में से एक CHC (अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट) है। CHC प्राप्त करने के लिए फॉर्म श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह फॉर्म लेकर अपने क्षेत्र में निकटतम सीएचसी पर जाना होगा। डॉक्टर आपके स्वास्थ्य की स्थिति की जांच करेंगे। सब ठीक रहा और कोई गंभीर बीमारी नहीं हुई तो आपको CHC मेडिकल सर्टिफिकेट मिल जाएगा। यह सर्टिफिकेट सीमित अवधि के लिए वैध होता है। इसलिए अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इसकी वैधता अवधि जांच लें।