अमेजन ने संसदीय समिति के सामने पेश होने से किया इनकार, मीनाक्षी लेखी बोलीं- यह विशेषाधिकार हनन के समान

Published : Oct 23, 2020, 05:45 PM IST
अमेजन ने संसदीय समिति के सामने पेश होने से किया इनकार, मीनाक्षी लेखी बोलीं- यह विशेषाधिकार हनन के समान

सार

ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने डाटा सुरक्षा विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया। अमेजन के अधिकारियों को समिति के सामने 28 अक्टूबर को पेश होना था। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने इसे विशेषाधिकार हनन के समान बताया। 

नई दिल्ली. ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने डाटा सुरक्षा विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया। अमेजन के अधिकारियों को समिति के सामने 28 अक्टूबर को पेश होना था। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने इसे विशेषाधिकार हनन के समान बताया। 

अमेजन के साथ साथ फेसबुक और ट्विटर को भी समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, अमेजन ने कहा, मौजूदा स्थिति और यात्रा से जुड़ीं परेशानियों को देखते हुए इस मामले में हमारे विशेषज्ञ जो विदेशों में हैं, वे समिति के सामने पेश नहीं हो सकते। 

'यह विशेषाधिकार उल्लंघन के समान'
लेखी ने कहा, अमेजन को 28 अक्टूबर को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन ई कॉमर्स कंपनी ने पेश होने से इनकार कर दिया। अगर कंपनी की ओर से कोई प्रतिनिधि पेश नहीं होता तो यह विशेषाधिकार उल्लंघन के समान होगा। 

क्या है प्रोटेक्शन बिल?
पिछले साल निजी डेटा प्रोटेक्शन बिल के नाम से इस कानून को लागू करने की मंजूरी दी गई थी। इस बिल में निजी डेटा चोरी करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई गई है। इन नियमों के मुताबिक, उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर 15 करोड़ रुपए या वैश्विक कारोबार के 4 फीसदी तक के जुर्माने के साथ जेल का प्रावधान है। वहीं, कम उल्लंघन होने पर 5 करोड़ रुपए या वैश्विस कारोबार का 2% तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास
कौन थीं सरला माहेश्वरी और उनके काम में क्या था खास? दूरदर्शन की आइकॉन न्यूज़रीडर का निधन