कांग्रेस को बड़ा झटका, पुडुचेरी में गिरी नारायणसामी सरकार, बोले- जनता BJP- AIADMK को सिखाएगी सबक

Published : Feb 22, 2021, 08:17 AM ISTUpdated : Feb 26, 2021, 10:40 AM IST
कांग्रेस को बड़ा झटका, पुडुचेरी में गिरी नारायणसामी सरकार, बोले- जनता BJP- AIADMK को सिखाएगी सबक

सार

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सोमवार को गिर गई। मुख्यमंत्री नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर पाए। उधर, विश्वासमत के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। 

पुडुचेरी. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सोमवार को गिर गई। मुख्यमंत्री नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर पाए। उधर, विश्वासमत के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। नारायणसामी ने विश्वास मत खोने के बाद उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

फ्लोर टेस्ट से पहले नारायणसामी ने कहा, विधायकों को पार्टी के प्रति वफादार रहना चाहिए। इस्तीफा देने वाले विधायक लोगों का सामना नहीं कर पाएंगे क्योंकि लोग उन्हें अवसरवादी कहेंगे। उन्होंने कहा, राज्य की जनता भाजपा और AIADMK को जल्द ही सबक सिखाएगी। 

केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
नारायण सामी ने पूर्व एलजी किरण बेदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा, अगर हमारे विधायक हमारे साथ होते, तो सरकार पांच साल चलती।

6 विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आ गई थी सरकार
शनिवार को कांग्रेस और डीएमके के एक एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया। के. लक्ष्मीनारायणन और के. वेंकटेशन से पहले  ए. जॉन कुमार, ए. नमस्सिवम, मल्लादी कृष्णा राव और ई थेपयन्थन ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार को अल्पमत में आ गई थी। अब राज्य की कांग्रेस सरकार के पास सिर्फ 12 विधायकों का समर्थन था। जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं। 

राज्य की उपराज्यपाल भी बदलीं
उधर, केंद्र सरकार ने बदलते राजनीतिक संकटों के बीच उप राज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया था। उनकी जगह नई उपराज्यपाल डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन बनी हैं। सुंदरराजन ने 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था। पुडुचेरी में सरकार का कार्यकाल 8 जून को पूरा होना है। 

क्या है विधानसभा की स्थिति?

कुल सीटें- 30

यूपीए
कांग्रेस- 9
डीएमके- 2
निर्दलीय- 1

विपक्ष

एआईएनआरसी- 7
एआईएडीएमके- 4
भाजपा- 3 (मनोनीत)
 
इस्तीफों के चलते 7 सीटें अभी खाली हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video