मोदी ने चुनाव नतीजों के बाद कहा, दोनों राज्यों की जनता के लिए पिछले 5 साल से भी ज्यादा मेहनत करेंगे

पीएम मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ट्वीट कर जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। वहीं दूसरी ओर दोनों राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद अमित शाह दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे।  

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2019 1:25 PM IST / Updated: Oct 24 2019, 07:59 PM IST

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी दिल्ली के पार्टी मुख्यालय पहुंचे। चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने अपना पहला संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने बीजेपी के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं। इसके लिए मै उनका अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा, "सीएम के रूप में देवेंद्रजी और मनोहर लालजी का पहला अनुभव था। दोनों पहले कभी सरकार में मंत्री नहीं रहे थे। दोनों ने सबको साथ लेकर 5 साल तक महाराष्ट्र और हरियाणा की सेवा ईमानदारी के साथ की।

पिछले 5 साल से भी ज्यादा मेहनत करेंगे : मोदी

Latest Videos

उन्होंने कहा, मैं दोनों प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपने हमपर  बड़ी मात्रा में आशीर्वाद जताया है, इसलिए आपकी सेवा करने में हम पिछले 5 साल से भी ज्यादा मेहनत करेंगे। त्याग और तपस्या में कोई कमी नहीं रखेंगे। 

हमारे पास केवल 2 लोगों का बहुमत था : मोदी
पीएम मोदी ने कहा, हमारे पास केवल 2 लोगों का बहुमत था। सीएम नए, टीम भी नई, हरियाणा की बीजेपी को जितनी बधाई दी जाए उतनी कम है। मुझे विश्वास है कि देवेंद्र फडणवीस और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में महाराष्ट्र-हरियाणा अगले 5 साल में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

महाराष्ट्र हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे : अमित शाह
अमित शाह ने कहा, महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि हरियाणा में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं। मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।

5 महीने के अंदर मोदी 2 सरकार ने ढेर सारे काम किए : अमित शाह

भाजपा के दोनों नेताओं ने जीरो करप्शन वाली सरकार देने का काम किया। फडणवीसजी और खट्टर जी ने पांच साल पूरे करने के बाद जब चुनाव का नतीजा आया तो दोनों जगह भाजपा की विजय हुई है। मित्रों देश में भी 2019 में देश की जनता ने पहले से अधिक सीटें देकर पहले से अधिक मत देकर देश का प्रधानमंत्री बनाने का नेतृत्व दिया। 5 महीने के अंदर मोदी-2 सरकार ने ढेर सारे काम स्पीड के साथ और सटीकता से किए हैं। जो 5 साल में सरकार न कर पाए वो मोदी सरकार ने पांच महीने में कर दिया है।

महाराष्ट्र और हरियाणा के परिणाम?
हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों में से भाजपा के खाते में 40 सीट आती दिख रही है। वहीं कांग्रेस के 31, जेजेपी को 10 और अन्य के खाते में 9 सीट है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों में से भाजपा के पास 103, शिवसेना के पास 57, कांग्रेस के पास 46 और एनसीपी के पास 53 सीट है।

अमित शाह ने कहा, विश्वास जताने के लिए धन्यवाद
अमित शाह ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लोगों के लिए भाजपा-शिवसेना गठबंधन में अपना विश्वास जगाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार राज्य के विकास और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बहुत-बहुत बधाई।"

महाराष्ट्र हरियाणा परिणामों पर कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, पिछली बार भाजपा सत्ता में थी, इस बार वे हार चुके हैं। हम अमित शाह के इस मत से सहमत नहीं है कि हरियाणा में बड़ी जीत हुई है। उन्हें जीत हार की परिभाषा बदलनी होगी। खट्टर को जिम्मेदारी लेनी होगी। यह जनादेश गैरभाजपा के पक्ष में है और अन्य सभी पार्टियों को इसका सम्मान करना चाहिए। मिलकर मजबूत सरकार बनानी चाहिए। सभी को साथ आना चाहिए। 

भाजपा के लिए आज जश्न मनाने का दिन नहीं : आनंद शर्मा
"भाजपा के लिए आज जश्न मनाने का दिन नहीं है। वे अहंकार और अपने प्रचार में डूब गए थे, जिस पर अंकुश लगाने में समय लगेगा। यह हरियाणा की जनता की परिपक्वता है कि उन्होंने जरूरत को समझते हुए जनादेश दिया। उन्होंने राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश की। भाजपा सरकार किसानों, गरीबों के प्रति संवेदनशील है। गरीबों और मजदूरों का शोषण हो रहा है। महाराष्ट्र में भी भाजपा की हार हुई है। वहां भी जनता ने उन्हें जवाब दिया।"

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts