अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, पुरी में कोरोना के चलते 2 दिन का कर्फ्यू

Published : Jul 12, 2021, 07:33 AM ISTUpdated : Jul 12, 2021, 10:32 AM IST
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, पुरी में कोरोना के चलते 2 दिन का कर्फ्यू

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार सुबह अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए। उधर, पुरी में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जगन्नाथ यात्रा में भीड़ को रोकन दो दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है।

अहमदाबाद. अपनी तीन दिनों की गुजरात यात्रा के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार(12 जुलाई) को यहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए। वे सुबह 5 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद था। जगन्नाथ यात्रा से पहले मंदिर में आकर्षक सजावट की गई थी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को बधाई। हम भगवान जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। जय जगन्नाथ!

पुरी में जगन्नाथ यात्रा पर दो दिन का कर्फ्यू
ओडिशा के पुरी में हर साल भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलती रही है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ को रोकने दो दिना का कर्फ्यू लगाया है। यह कर्फ्यू रविवार रात 8 बजे से प्रभावी हुआ। यहां पवित्र रथ सोमवार दोपहर 3 किमी दूर गुंडीचा मंदिर के लिए निकलते हैं। इस मंदिर में भगवान 7 दिनों तक आराम करते हैं। यानी यह धार्मिक कार्यक्रम 20 जुलाई तक चलेगा।

pic.twitter.com/VB1x0Lmqcj

pic.twitter.com/MmYFgaYZP1

 pic.twitter.com/WUhAcW2yAh

pic.twitter.com/j7oFWQryYf

pic.twitter.com/mxWsNa8gkP

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video