बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा, Amit Shah ने पुलिसवालों को भी चेताया

Published : Feb 28, 2025, 07:02 PM IST
Amit Shah

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों (Rohingya Intruders) को दस्तावेज मुहैया कराने वाले पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जानें दिल्ली में सुरक्षा को लेकर और क्या बड़े फैसले हुए। 

Amit Shah on Bangladeshi and Rohingyas network: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को एक हाईलेवल मीटिंग में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों (Bangladeshi and Rohingya Intruders) को सहायता देने वाले पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) से जुड़ा है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शाह ने कहा कि डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) के तहत दिल्ली का विकास और सुरक्षा दोनों तेजी से होंगे।

यह मीटिंग दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta), गृह मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood), दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई। यह पहली बार था जब एक दशक बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री के साथ इस तरह की बैठक में हिस्सा लिया।

अवैध घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी बयान में अमित शाह ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत में घुसपैठ, दस्तावेज दिलाने और बसाने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाए। जो लोग ऐसे घुसपैठियों को पनाह दे रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर तुरंत डिपोर्ट (Deport) किया जाए।

दिल्ली में नशा के कारोबार पर भी कसेगा शिकंजा, पुलिसवालों की भी खैर नहीं

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को अंतरराज्यीय गैंग्स पर भी कार्रवाई का गृह मंत्री ने आदेश दिया। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग्स (Interstate Gangs) को खत्म करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता (Top Priority) होनी चाहिए। शाह ने नशा के कारोबार पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया। उन्होंने टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप अप्रोच अपनाकर ड्रग्स नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने उन पुलिस थानों और सब-डिवीजन पर कार्रवाई के आदेश दिए, जो लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं।

2020 दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा

अमित शाह ने निर्देश दिया कि 2020 दिल्ली दंगों (Delhi Riots 2020) से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए दिल्ली सरकार विशेष अभियोजकों (Special Prosecutors) की नियुक्ति करे।

दिल्ली में ट्रैफिक और जलभराव से निपटने की योजना

ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त और मुख्य सचिव को मिलकर समाधान निकालने के निर्देश दिए गए। दिल्ली सरकार को मानसून एक्शन प्लान (Monsoon Action Plan) तैयार करने के आदेश ताकि जलभराव की समस्या का समाधान किया जा सके।

दिल्ली की सुरक्षा को लेकर नई रणनीति

JJ क्लस्टर्स में नई सुरक्षा समितियां (Security Committees) बनाई जाएंगी, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। DCP-लेवल अधिकारी पुलिस स्टेशनों में जनता से मिलें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।

इस बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन (Govind Mohan), इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) के डायरेक्टर, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली सरकार के उच्चाधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:

CAG रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे: अस्पतालों में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी, टॉयलेट की कमी, कोरोना काल से हो रही गड़बड़ी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह