हल्दीराम के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, तीन कर्मचारी बेहोश

Published : Feb 01, 2020, 04:23 PM IST
हल्दीराम के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, तीन कर्मचारी बेहोश

सार

गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक प्लांट में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए।

नोएडा.गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक प्लांट में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए।

कर्मचारियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है।

प्लांट में अमोनिया गैस का हुआ था रिसाव

 प्लांट में शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आकर तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदर ने बताया कि तीनों कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं  दमकल विभाग के कर्मचारियों ने प्लांट में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी ने शुरू किया ‘Champions of Care’ अभियान, 20 लाख बेजुबानों की बदलेगी जिंदगी
West Bengal Name Change: अब ‘पश्चिम बंगाल’ नहीं कहलाएगा राज्य? ‘पश्चिम बंगा’ नाम पर फिर तेज हुई सियासत