
नई दिल्ली. केरल के साथ अब हिमाचल प्रदेश ने Covid 19 को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यहां बीते दिन 419 नए मामले मिले। यह 60 दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां 5 दिनों में एक्टिव केस भी 1727 से बढ़कर 2318 हो गए हैं। हिमाचल में अब तक 50 हजार से अधिक मामले आ चुके हैं। यहं बीते दिन 2 लोगों की मौत हुई। अगर केरल की बात करें, तो यहां बीत दिन 21 हजार से अधिक नए मामले मिले। बीते दिन 152 मौतें हुईं, जो देश में सबसे अधिक हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 अगस्त तक राज्य भर के स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।
केरल में रिकवरी कम होने से एक्टिव केस अधिक हुए
केरल में बीते दिन करीब 18 हजार लोग ठीक हुए। लेकिन यह नए केस के मुकाबले कम है। ऐसे में यहां अब 1.71 लाख एक्टिव केस हो चुके हैं। केरल में अब तक 35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां अब तब 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
मौतों के मामले में महाराष्ट्र अब दूसरे नंबर पर
संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां बीते दिन 5 हजार से अधिक नए मामले मिले। यहां अब तक 63 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां इस समय 66 लाख एक्टिव केस हैं। यहां बीते दिन 137 लोगों की मौत हुई। अब तक 1.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में संक्रमण की स्थिति
देश में बीते दिन 38 हजार नए मामले मिले। इस दौरान 39 हजार रिकवर हुए। 496 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.20 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3.12 करोड़ रिकवर हो चुके हैं। इस समय 3.80 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक 4.29 लोगों की मौत हुई है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,77,962 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48,50,56,507 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की 53.24 करोड़ से अधिक (53,24,44,960) डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.25 करोड़ से अधिक (2,25,03,900)डोज़ उपलब्ध हैं।
हालांकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में सक्रिय मामले 140 दिन में सबसे कम 3,86,351 हो गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.45% हो गई है।
यह भी पढ़ें
कैसा चमत्कार! MP में जो नदी मचा रही थी तबाही, वह उगल रही चांदी..मिल रहे 280 साल पुराने अनोखे सिक्के
महाराष्ट्र में zika virus के खतरे को लेकर Alert, डेंगू व चिकनगुनिया प्रभावित 79 गांवों की मॉनिटरिंग
what an idea: दूल्हा-दुल्हन के लिए पेश है फ्लावर मास्क, ताकि जीवन की नई शुरुआत में Covid न मारे जबरिया एंट्री
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.