अन्ना ने शुरू किया मौन व्रत, कहा, निर्भया के दोषियों को जल्द मिले सजा, नहीं तो करूंगा अनशन

निर्भया गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने में हो रही देर के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे में शुक्रवार को रालेगण सिद्धि गांव में मौन व्रत शुरू किया। उनकी मांग है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मामले में तेजी से सुनवाई हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2019 10:48 AM IST / Updated: Dec 20 2019, 04:25 PM IST

नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने में हो रही देर के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे में शुक्रवार को रालेगण सिद्धि गांव में मौन व्रत शुरू किया। उनकी मांग है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मामले में तेजी से सुनवाई हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

9 दिसंबर को पीएम मोदी को लिखा था पत्र 
अन्ना हजारे ने 9 दिसंबर को पीएम मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि वह 20 दिसंबर को मौन व्रत करेंगे। उन्होंने लिखा था कि मैंने निर्भया मामले में त्वरित न्याय के लिए अपना मौन व्रत शुरू कर दिया है और यदि यह नहीं मिलता है तो मैं अनिश्चितकालीन अनशन करूंगा।

Latest Videos

"लोगों में न्यायपालिका के प्रति कम हो रहा भरोसा"
अन्ना हजारे ने कहा, दिल्ली सहित कई राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। देश के लोगों ने न्यायपालिका और पुलिस पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है। हैदराबाद बलात्कार में चार आरोपियों की मुठभेड़ में मौत का लोगों के स्वागत किया था। यह इसका उदाहरण है। 

CAA के विरोध में क्या कहा?
अन्ना हजारे ने सीएए के विरोध में कहा, आंदोलन करना यह संविधान ने दिया अधिकार है। न्याय नहीं मिलता तो आंदोलन करना जरूरी है। आंदोलन में हिंसा नहीं होनी चाहिए। अंहिसा के मार्ग से आंदोलन होना चाहिए।

Share this article
click me!

Latest Videos

सहारनपुरः दबंग महिला ने लेडी कांस्टेबल को बीच सड़क धोया वीडियो वायरल
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...