जामिया के नजदीक हुई हिंसा के आरोपियों की सूचना देने पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा

Published : Feb 11, 2020, 11:06 AM IST
जामिया के नजदीक हुई हिंसा के आरोपियों की सूचना देने पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा

सार

दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों की जानकारी देने वालों को एक लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।  

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों की जानकारी देने वालों को एक लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

1,00,000 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा

अधिकारियों ने सोमवार को बताया, "दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने 1,00,000 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। यह इनाम न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी हिंसा में वांछित अज्ञात लोगों की सूचना या सुराग देने वालों को मिलेगा। पुरस्कार की मियाद तबतक लागू रहेगी जबतक अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती जो जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं।"

15 दिसंबर को जामिया के नजदीक हुई हिंसा

उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक हुई हिंसा के मामले में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में 16 दिसंबर को दंगा, आगजनी, अवैध रूप से एकत्र होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आधिकारिक आदेश के मुताबिक आरोपियों के बारे में सूचना मिलने पर उसे तत्काल पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) या पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) को भेजा जा सकता है। आदेश के मुताबिक पुलिस आयुक्त के फैसला लेने का अधिकार सुरक्षित है कि पुरस्कार किसे और कई दावेदार होने पर किस अनुपात में दिया जाए।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए