
लखनऊ. नागरिकता कानून का देश के कई राज्यों में खुलकर विरोध हो रहा है। हालांकि, कुछ लोग इसे एक अच्छा कदम बता रहे हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने कानून का समर्थन किया है। हालांकि, उनकी पार्टी इसे लेकर सरकार को घेर रही है।
अपर्णा यादव ने ट्वीट किया, 'जो भारत का है उसे रजिस्टर में अंकित होने में क्या समस्या है?' अपर्णा ने पार्टी के उलट अपनी राय रखी है। सपा ने लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता विधेयक के खिलाफ वोट किया था। यहां तक की अखिलेश यादव ने नागरिकता विधेयक को भारत और संविधान का अपमान बताया था।
अपर्णा ने तीन तलाक पर भी किया था समर्थन
यह पहला मौका नहीं है जब अपर्णा यादव ने खुलकर भाजपा सरकार का समर्थन किया हो। इससे पहले तीन तलाक कानून को लेकर भी उन्होंने सपा से अलग राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि यह स्वागत योग्य कदम है। यह महिलाओं को मजबूती देगा। लंबे समय से अन्याय सहती महिलाओं की तरफ ध्यान आकृष्ट करेगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.