सेना प्रमुख एमएम नरवणे पहुंचे जम्मू, बॉर्डर पर सैनिकों से की मुलाकात, जानिए क्या है वजह

Published : Jul 13, 2020, 07:15 PM IST
सेना प्रमुख एमएम नरवणे पहुंचे जम्मू, बॉर्डर पर सैनिकों से की मुलाकात, जानिए क्या है वजह

सार

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। सोमवार को भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सीमा पर सेना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जम्मू पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना प्रमुख ने पाकिस्तान के साथ सीमा पर तैनात सैनिकों की ऑपरेशन तैयारियों की समीक्षा की।  

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। सोमवार को भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सीमा पर सेना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जम्मू पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना प्रमुख ने पाकिस्तान के साथ सीमा पर तैनात सैनिकों की ऑपरेशन तैयारियों की समीक्षा की।

सेना की ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी ली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना प्रमुख ने जम्मू-पठानकोट रीजन में तैनात भारतीय सैनिकों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी से आतंरिक सुरक्षा मसलों तथा सुरक्षा ढांचे के अपग्रेडेशन तथा सेना की ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। 

सेना प्रमुख ने सैनिकों से बातचीत की
सेना प्रमुख ने फील्ड फॉर्मेशन कमांडर्स और अग्रिम इलाकों में तैनात सैनिकों से बातचीत की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिमी कमान के सभी अधिकारियों को संबोधित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। 

सेना आतंकवाद के खिलाफ चला रही अभियान
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सेना के जवान जहां पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं वहीं प्रदेश के अंदर स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षबलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। 

सोमवार को एक आतंकवादी मारा गया
सोमवार को अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के अधिकारी ने बताया, आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनान जिले में घेराबंदी कर अभियान चलाया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

London Rented House Fire: लंदन में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर
मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?