एक अफवाह और रेलवे स्टेशन पर जुट गए हजारों लोग, भाजपा ने कहा, सरकार को जवाब देना होगा

Published : Apr 14, 2020, 07:36 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:23 AM IST
एक अफवाह और रेलवे स्टेशन पर जुट गए हजारों लोग, भाजपा ने कहा, सरकार को जवाब देना होगा

सार

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है। इसके बावजूद मुंबई में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में मजदूर इकट्ठा हो गए। अब इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार सवालों के घेरे में है।

मुंबई. महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित है। इसके बावजूद मुंबई में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में मजदूर इकट्ठा हो गए। अब इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार सवालों के घेरे में है। भाजपा ने आरोप लगाया और कहा कि यह प्रशासनिक विफलता का जीवंत उदाहरण है। पुलिस कमिश्नर का ऑफिस बगल में है। पहले यहां स्लॉटर हाउस था। यहां प्रवासी मजदूर कहां से आए? इसका जवाब सरकार को देना होगा। 

दिल्ली की तरह मुंबई में भी अफवाह की वजह से उमड़ी भीड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवासी कामगारों को लगा कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। इसके बाद ट्रेन चलने लगेगी। इसलिए वह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए। ऐसी ही अफवाह तब उड़ी थी, जब लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। तब अफवाह उड़ी कि दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर बसे खड़ी हैं, जो लोगों को उनके घर पहुंचाएंगी। इसी के चलते वहां पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। 



आदित्य ठाकरे ने कहा, केंद्र सरकार की वजह से ऐसा हुआ
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में 6 लाख लोग शेल्टर्स में रह रहे हैं। केंद्र सरकार के सामने मुद्दा रखा गया था कि इन लोगों को घरों तक पहुंचने की कोशिश की जाए। उनके पास खाना नहीं है और वे घर जाना चाहते हैं। बांद्रा में इकट्ठा हुए लोग अब चले गए हैं लेकिन यह स्थिति इसलिए हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने बात नहीं सुनी। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, बांद्रा स्टेशन की मौजूदा स्थिति या यहां तक कि सूरत में दंगा भी हो रहा है, यह केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए घर वापस जाने की व्यवस्था करने में सक्षम नहीं होने का एक परिणाम है। वे भोजन या आश्रय नहीं चाहते, वे घर वापस जाना चाहते हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना से 2455 लोग संक्रमित
महाराष्ट्र में कोरोना के 2455 संक्रमित केस आ चुके हैं। वायरस से 160 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में सबसे ज्यादा 1540 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद नासिक में 33 और नागपुर में 39 लोग कोरोना संक्रमित हैं। 

भारत में कोरोना से 361 की मौत
भारत में कोरोना के 10,776 केस सामने आ चुके हैं। 14 अप्रैल शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से 361 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में कोरोना के सबसे ज्यादा केस मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 2455 केस 160 मौत, दिल्ली में 1510 केस और 28 मौत और तमिलनाडु में 1173 केस और 11 मौत हो चुकी है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़