अरविंद केजरीवाल तीसरी बार आम आदमी पार्टी के संयोजक, तीसरे कार्यकाल के लिए कराया संविधान संशोधन

Published : Sep 12, 2021, 02:29 PM IST
अरविंद केजरीवाल तीसरी बार आम आदमी पार्टी के संयोजक, तीसरे कार्यकाल के लिए कराया संविधान संशोधन

सार

अरविंद केजरीवाल अप्रैल 2016 में दूसरी बार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए थे। उस समय तक संयोजक का कार्यकाल तीन साल तक ही रहा। लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आम आदमी पार्टी (Aaam Aadmi Party) का राष्ट्रीय संयोजक (National Conveynor) चुन लिया गया है। केजरीवाल तीसरी बार इस पद पर चुने गए हैं। पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव व एनडी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पुन: सौंपी गई है। 
शनिवार को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्य परिषद में 34 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था। इसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल रहे। 

अरविंद केजरीवाल के लिए पार्टी के संविधान में होता रहा संशोधन

अरविंद केजरीवाल अप्रैल 2016 में दूसरी बार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए थे। उस समय तक संयोजक का कार्यकाल तीन साल तक ही रहा। लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। 2020 में कोरोना महामारी के कारण 'आप' की राष्ट्रीय परिषद की बैठक नहीं हो सकी थी। जनवरी 2021 में जब आप की राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग हुई तो इसके संविधान में संशोधन कर दिया गया। इसमें  राष्ट्रीय संयोजक का कार्यकाल तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया। इसी तरह एक अन्य संशोधन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक के अधिकतम दो कार्यकाल की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई। 

रविवार को राष्ट्रीय परिषद ने किया राष्ट्रीय संयोजक का चुनाव

शनिवार को आप के राष्ट्रीय परिषद का चुनाव हुआ। इसमें 34 सदस्यों को चुना गया। परिषद ने रविवार को राष्ट्रीय संयोजक का चुनाव करते हुए पुन: अरविंद केजरीवाल को चुन लिया। यह उनका तीसरी बार निर्वाचन है। अब वह अगले पांच साल तक संयोजक बने रहेंगे। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते