दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम लागू, 4 हजार रुपए का जुर्माना

दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम को 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू किया जाएगा। इस योजना में अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियां भी शामिल होंगी। इसमें  2 व्हीलर गाड़ियों को छूट है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी  

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2019 7:01 AM IST / Updated: Oct 17 2019, 12:59 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम को 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू किया जाएगा। इस योजना में अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियां भी शामिल होंगी। इसमें  2 व्हीलर गाड़ियों को छूट है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 

4 हजार रुपए का जुर्माना
अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह स्कीम रविवार को छोड़कर, बाकी दिन सुबह 8 से रात 8 बजे तक लागू रहेगी। ऑड-ईवन स्कीम का उल्लंघन करने पर 4000 रुपए का जुर्माना लगेगा।

Latest Videos

मुख्यमंत्री और मंत्री पर लागू रहेगा नियम- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि यह नियम दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर तो लागू होगा, लेकिन राष्ट्रपति/प्रधानमंत्री/केंद्रीय मंत्री/गवर्नर्स/मेडिकल इमरजेंसी व्हीकल्स/महिलाओं वाले वीकल्स समेत लिस्ट बनाई गई है जिन्हें ऑड ईवन से बाहर रखा गया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में चार नवंबर से शुरू हो रही ऑड-इवन फॉर्मुला में महिलाओं को छूट दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में तीसरी बार लागू की जा रही योजना में पिछले दो बार से सीएनजी गाड़ियों को दी जा रही छूट इस बार नहीं दी जाएगी।

महिलाओं को मिलेगी छूट
दिल्ली सीएम ने कहा कि जो कारें महिलाएं चला रही हों या जिन कारों में सभी महिलाएं सवार हों और महिलाओं के साथ 12 साल से कम उम्र का बच्चा अगर गाड़ी में होगा, तो उसे छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सम-विषम के पिछले संस्करणों में, सीएनजी वाहनों को छूट दी गई थी, लेकिन हमने देखा कि वाहनों को छूट के लिए सीएनजी स्टीकरों को काला बाजार में बेचा गया और कुछ लोगों ने इस योजना से बचने के लिए स्टीकरों का दुरुपयोग किया था। इस तरह से सम-विषम के उद्देश्य को धक्का लगा था।'

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh