केजरीवाल का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा, झोपड़ी में रहने वाले 65 हजार परिवारों को मिलेगा पक्का मकान

Published : Dec 24, 2019, 06:59 PM IST
केजरीवाल का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा, झोपड़ी में रहने वाले 65 हजार परिवारों को मिलेगा पक्का मकान

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। उन्होंने अच्छी शिक्षा तथा निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को आप सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताया।  

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। उन्होंने अच्छी शिक्षा तथा निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को आप सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताया। केजरीवाल ने कहा,"हम जनता के सेवक हैं और अपने कामकाज का लेखा जोखा पेश करना हमारा दायित्व है।" उन्होंने कहा,"पिछले चुनाव में जिस प्रकार का ऐतिहासिक बहुमत हमें मिला था हमने पिछले पांच सालों में उसी प्रकार का ऐतिहासिक काम किया है।" गौरतलब है कि 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर जीत मिली थी।

झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के लिए आवास योजना
केजरीवाल ने झुग्गी झोपड़ी के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना का आरंभ किया। उन्होंने कहा,"आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को पक्का घर मुहैया कराएगी।"

- मुख्यमंत्री के अनुसार झुग्गी झोपड़ी में रह रहे 65,000 परिवारों को प्रमाण पत्र बांटे गए और उन्हें जल्दी ही पक्के घर दिए जाएंगे।

- इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 सालों में किसी भी सरकार ने झुग्गी झोंपड़ी में रहने वालों के लिए कुछ नहीं किया।

झुग्गी झोपड़ियों को नहीं ढहाया जाएगा
उन्होंने कहा कि वितरित किए गए प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करेंगे कि इन झुग्गी झोपड़ियों को भविष्य में ढहाया नहीं जाएगा।  दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को झुग्गी झोपड़ी के निवासियों के लिए पक्के घर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। केजरीवाल ने कहा,"हम सबके लिए आज यह गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। दिल्ली सरकार के सर्वेक्षण में दर्ज हुए झुग्गी झोपड़ी निवासियों को पक्के घर मिलेंगे।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी