Assam नाव हादसा: सामने आया Shocking video; नाव पलटते ही कांप उठे लोग और चीखने लगे

Published : Sep 09, 2021, 08:12 AM IST
Assam नाव हादसा: सामने आया Shocking video; नाव पलटते ही कांप उठे लोग और चीखने लगे

सार

Assam के जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को जहाज और नाव के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर का Shocking video सामने आया है। इस हादसे में कई लोग अभी भी लापता हैं।

जोरहाट, असम. यहां बुधवार को ब्रह्मपुत्र नदी में जहाज और नाव की जबर्दस्त टक्कर के बाद कई लोग अभी भी लापता हैं। टक्कर में नाव डूब गई थी। नाव पर 120 लोग सवार थे। इस हादसे का एक  Shocking video सोशल मीडिया पर सामने आया है। हादसे की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (National Disaster Response Force-NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसा जिले के निमातीघाट के पास हुई है।

pic.twitter.com/ANpxBfxHOw

यह भी पढ़ें-Shocking Pictures: जबर्दस्त भूकंप से हिल उठा मैक्सिको; 7.0 तीव्रता के झटके से पहाड़ तक थरथराए

लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड
हादसे को सरकार ने एक गंभीर चूक माना है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज घटनास्थल पर जाएंगे। इससे पहले उन्होंने माजुली और जोरहाट के प्रशासन को NDRF और SDRF की मदद से रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने बिजली मंत्री बिमल बोरा को भी इस पर नजर रखने को कहा था। सरकार ने सिंधु जल संधि (IWT) के के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गहरा दुख जताया है। मोदी और शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की थी। 

यह भी पढ़ें-MP में बारिश के लिए बच्चियों को निर्वस्त्र घुमाया: अब रो रही हैं महिलाएं-हमें नहीं मालूम था यह क्राइम है

ऐसे हुआ था हादसा
एक निजी नाव 'मा कमला' नेमाटीघाट से माजुली द्वीप में कमलाबाड़ी फेरी पॉइंट की ओर जा रही थी। उसी समय राज्य अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) विभाग द्वारा संचालित फेरी 'त्रिपकई' नीमतीघाट की ओर जा रही थी। तभी दोनों आपस में टकरा गए थे। नाव पर करीब 30 टूव्हीलर भी थे, जो नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें-हरियाणा में 7 साल की बच्ची से Gangrape,तीनों आरोपी 14 से 16 साल की उम्र के; 2 सगे भाई व तीनों पीड़िता के चाचा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते