
जोरहाट, असम. यहां बुधवार को ब्रह्मपुत्र नदी में जहाज और नाव की जबर्दस्त टक्कर के बाद कई लोग अभी भी लापता हैं। टक्कर में नाव डूब गई थी। नाव पर 120 लोग सवार थे। इस हादसे का एक Shocking video सोशल मीडिया पर सामने आया है। हादसे की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (National Disaster Response Force-NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसा जिले के निमातीघाट के पास हुई है।
लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड
हादसे को सरकार ने एक गंभीर चूक माना है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज घटनास्थल पर जाएंगे। इससे पहले उन्होंने माजुली और जोरहाट के प्रशासन को NDRF और SDRF की मदद से रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने बिजली मंत्री बिमल बोरा को भी इस पर नजर रखने को कहा था। सरकार ने सिंधु जल संधि (IWT) के के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गहरा दुख जताया है। मोदी और शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की थी।
ऐसे हुआ था हादसा
एक निजी नाव 'मा कमला' नेमाटीघाट से माजुली द्वीप में कमलाबाड़ी फेरी पॉइंट की ओर जा रही थी। उसी समय राज्य अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) विभाग द्वारा संचालित फेरी 'त्रिपकई' नीमतीघाट की ओर जा रही थी। तभी दोनों आपस में टकरा गए थे। नाव पर करीब 30 टूव्हीलर भी थे, जो नदी में डूब गए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.