Assam assembly elections: बागान में सिर पर टोकरी लटकाकर चाय पत्ती तोड़ते दिखीं प्रियंका गांधी

Published : Mar 02, 2021, 11:46 AM IST
Assam assembly elections: बागान में  सिर पर  टोकरी लटकाकर चाय पत्ती तोड़ते दिखीं प्रियंका गांधी

सार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस समय असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे आदिवासियों और चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों के बीच पहुंच रही हैं। यह तस्वीर तेजपुर की है। यहां प्रियंका गांधी ने सिर पर टोकरी टांगकर चाय की पत्ती तोड़ीं। बता दें कि असम में तीन चरणों-27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को चुनाव होना है।

गुवाहाटी, असम. चुनाव के वक्त ऐसी तस्वीरें आम हो जाती हैं। यह मामला तेजपुर का है। यहां चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चाय बागान पहुंचीं। उन्होंने सिर पर टोकरी लटकाकर मजदूरों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं। प्रियंका गांधी का असम में मंगलवार को दूसरा दिन है। बता दें कि असम में तीन चरणों-27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल को चुनाव होना है। यहां 126 सीटें हैं। परिणाम 2 मई को आएगा।

यह भी जानें
प्रियंका गांधी असम में चुनाव प्रचार करने आई हैं। असम में चाय मजदूरों का एक बड़ा मुद्दा है। पिछले दिनों मोदी ने भी अपनी सभा में मजदूरों के हितों की बात उठाई थी। ऐसे में कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली थी।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस हुआ कि बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। कांग्रेस उनकी इस लड़ाई में साथ है।

 

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video